Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यूएई कप्तान मुहम्मद वसीम ने तोड़ा रोहित शर्मा के छक्कों का रिकॉर्ड

यूएई की पारी के तीसरे ओवर में वसीम ने अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब-उर-रहमान की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़कर यह उपलब्धि अपने नाम की।

02 Sep 2025

यूएई कप्तान मुहम्मद वसीम ने तोड़ा रोहित शर्मा के छक्कों का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। शारजाह में सोमवार को खेले गए त्रिकोणीय श्रृंखला मुकाबले में यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वसीम ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यूएई की पारी के तीसरे ओवर में वसीम ने अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब-उर-रहमान की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़कर यह उपलब्धि अपने नाम की।

वसीम ने मैच में 37 गेंदों में 67 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। यूएई टीम 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट पर 150 रन ही बना सकी।

मुहम्मद वसीम के नाम बतौर कप्तान अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 110 छक्के हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने बतौर कप्तान 35 मैचों में 105 छक्के लगाए थे। अब वसीम 110 छक्कों के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

टी20आई में बतौर कप्तान सर्वाधिक छक्के:

110 – मुहम्मद वसीम (यूएई)

105 – रोहित शर्मा (भारत)

86 – इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड)

82 – आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)

79 – कादोवाकी फ्लेमिंग (जापान)

69 – जोस बटलर (इंग्लैंड)

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यूएई कप्तान मुहम्मद वसीम ने तोड़ा रोहित शर्मा के छक्कों का र
यूएई की पारी के तीसरे ओवर में वसीम ने अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब-उर-रहमान की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़कर यह उपलब्धि अपने नाम की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News