Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रूस के खिलाफ यूक्रेन करेगा अमेरिकी मिसाइलों का इस्तेमाल, बाइडेन की हां

द वाशिंगटन टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इन हथियारों का इस्तेमाल शुरुआत में पश्चिमी रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी बलों की रक्षा में रूसी और उत्तर कोरियाई सैनिकों के खिलाफ किए जाने की संभावना है।

18 Nov 2024

रूस के खिलाफ यूक्रेन करेगा अमेरिकी मिसाइलों का इस्तेमाल, बाइडेन की हां

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को रूस में हमले के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों के प्रयोग की अनुमति दे दी है। लंबी दूरी की मिसाइलों की आपूर्ति अमेरिका ने यूक्रेन को पहले ही कर दिया है।

द वाशिंगटन टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इन हथियारों का इस्तेमाल शुरुआत में पश्चिमी रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी बलों की रक्षा में रूसी और उत्तर कोरियाई सैनिकों के खिलाफ किए जाने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का यह निर्णय संयुक्त राज्य अमेरिका की नीति में एक बड़ा बदलाव है। इस फैसले ने बाइडेन के सलाहकारों को विभाजित कर दिया है। बाइडेन के रुख में यह बदलाव नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प के पदभार संभालने से दो महीने पहले आया है। पहले बाइडेन ने कहा था कि भविष्य में यूक्रेन के समर्थन को सीमित किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि इन लंबी दूरी की मिसाइलों को आर्मी टेक्टिकल मिसाइल सिस्टम या एटीएसीएमएस के नाम से जाना जाता है। बाइडेन का यूक्रेन को इनके उपयोग करने की इजाजत देना उत्तर कोरियाई सैनिकों को लड़ाई में लाने के रूस के आश्चर्यजनक फैसले के जवाब में आया है। इस समय रूस की सेना उत्तर कोरियाई सैनिकों के साथ (लगभग 50 हजार सैनिक के साथ) यूक्रेनी ठिकानों पर एक बड़ा हमला करने के लिए तैयार है। क्रेमलिन का लक्ष्य अगस्त में आक्रमण के दौरान यूक्रेनियों द्वारा जब्त किए गए सभी क्षेत्रों को फिर से हासिल करना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रूस के खिलाफ यूक्रेन करेगा अमेरिकी मिसाइलों का इस्तेमाल, बाइ
द वाशिंगटन टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इन हथियारों का इस्तेमाल शुरुआत में पश्चिमी रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी बलों की रक्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News