Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

अंडर-18 एशिया कप : भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए तैयार

भारतीय अंडर-18 महिला और पुरुष हॉकी टीमें अंडर-18 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों टीमों ने पूल चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई है।

04 Jun 2026

अंडर-18 एशिया कप : भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए तैयार

काकामिगाहारा (जापान)। भारतीय अंडर-18 महिला और पुरुष हॉकी टीमें अंडर-18 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों टीमों ने पूल चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई है।

भारतीय अंडर-18 महिला टीम ने पूल-ए में अपने सभी तीन मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। टीम ने पूल चरण में कुल 30 गोल किए और केवल 2 गोल खाए।

भारत ने अभियान की शुरुआत मलेशिया पर 2-1 की कड़ी जीत से की। इसके बाद कोरिया को 3-1 से हराया और अंतिम मुकाबले में सिंगापुर को 25-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में धमाकेदार अंदाज में प्रवेश किया।

भारतीय टीम के लिए अब तक नौशीन नाज सबसे सफल गोल स्कोरर रही हैं, जिन्होंने 10 गोल किए हैं। गीथाश्री नम्मी ने 5 गोल, कप्तान स्वीटी कुजूर ने 4 गोल और प्रियंका मिन्ज़ ने 3 गोल किए हैं।

अब भारत का सामना चीन से होगा, जिसने पूल-बी में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। यह मुकाबला 5 जून को सुबह 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा।

महिला टीम की मुख्य कोच रानी ने कहा, “अब तक का सफर शानदार रहा है। यह इन खिलाड़ियों का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हमारा पूरा ध्यान अब चीन के खिलाफ सेमीफाइनल पर है। हम अपनी हॉकी खेलना चाहते हैं, आक्रामक रहना चाहते हैं और मिले मौकों को गोल में बदलना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा कि टीम फिट है और हर गेंद के लिए संघर्ष करने को तैयार है।

पुरुष टीम की नजर पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचने पर

भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने पूल-ए में तीन जीत और एक हार के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। टीम ने अब तक 32 गोल किए और केवल 6 गोल खाए।

भारत ने अपने पहले मुकाबले में कजाखस्तान को 13-0 से हराया, लेकिन दूसरे मैच में मेजबान जापान से 2-4 से हार गया। इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए कोरिया को 4-1 और चीनी ताइपे को 13-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारतीय कप्तान केतन कुशवाहा अब तक 7 गोल कर चुके हैं, जबकि आशीष तानी पुर्ती ने 6 गोल किए हैं। गाज़ी खान और शाहरुख अली ने 3-3 गोल का योगदान दिया है।

भारत अब 5 जून को दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) सेमीफाइनल-2 में पाकिस्तान से भिड़ेगा। पाकिस्तान ने पूल-बी में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

पुरुष टीम के कोच सरदार सिंह ने कहा, “चार मैचों के बाद हमने उन क्षेत्रों की पहचान की है जहां सुधार की जरूरत है, खासकर पेनल्टी कॉर्नर अटैक और डिफेंस में। खिलाड़ी अब आधुनिक हॉकी की मांग को समझ चुके हैं और टीम की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अंडर-18 एशिया कप : भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें सेमीफाइन
भारतीय अंडर-18 महिला और पुरुष हॉकी टीमें अंडर-18 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों टीमों ने पूल चरण में शानदार प्रदर्शन करते





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News