Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पथश्री–रास्ताश्री योजना के तहत पश्चिम मेदिनीपुर के 21 ब्लॉकों को 12 करोड़ रुपये

सूत्रों के अनुसार, इस राशि में से पिंगला ब्लॉक को दो करोड़ रुपये, सबंग ब्लॉक को एक करोड़ 93 लाख रुपये और नारायणगढ़ ब्लॉक को एक करोड़ 60 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। यह पूरी राशि पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद की ओर से जारी की गई है।

14 Dec 2025

पथश्री–रास्ताश्री योजना के तहत पश्चिम मेदिनीपुर के 21 ब्लॉकों को 12 करोड़ रुपये

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले में ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए राज्य सरकार की पथश्री–रास्ताश्री योजना के तहत बड़ी राशि आवंटित की गई है। जिले के सभी 21 ब्लॉकों के लिए कुल 12 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिसे ब्लॉकवार बांट दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, इस राशि में से पिंगला ब्लॉक को दो करोड़ रुपये, सबंग ब्लॉक को एक करोड़ 93 लाख रुपये और नारायणगढ़ ब्लॉक को एक करोड़ 60 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। यह पूरी राशि पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद की ओर से जारी की गई है।

बताया गया है कि पिंगला विधानसभा क्षेत्र पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद के सह-सभापति और पिंगला के विधायक अजित माइती का क्षेत्र है। वहीं, सबंग विधानसभा क्षेत्र राज्य के मंत्री और सबंग के विधायक मानस रंजन भुइंया का निर्वाचन क्षेत्र है। इसके अलावा, नारायणगढ़ ब्लॉक पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद की सभाधिपति प्रतिभा रानी के गृह क्षेत्र में आता है।

जिला परिषद सूत्रों के मुताबिक, पथश्री–रास्ताश्री योजना के तहत जिले के शेष ब्लॉकों को भी इसी तरह विकास कार्यों के लिए राशि दी गई है। बाकी ब्लॉकों की सूची शीघ्र जारी किए जाने की संभावना है।

प्रशासन का कहना है कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क मजबूत होगा और आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पथश्री–रास्ताश्री योजना के तहत पश्चिम मेदिनीपुर के 21 ब्लॉको
सूत्रों के अनुसार, इस राशि में से पिंगला ब्लॉक को दो करोड़ रुपये, सबंग ब्लॉक को एक करोड़ 93 लाख रुपये और नारायणगढ़ ब्लॉक को एक करोड़ 60 लाख रुपये आवंटित किए गए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News