Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वोट की ताकत समझ सत्ता की मास्टर चाबी पाना ही कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि : मायावती

मायावती ने खुद को आयरन लेडी बताया और कहा कि वैसे भी विशाल आबादी को अनुभव है कि बसपा शासन काल में उनके नेतृत्व में कथनी और करनी में समानता रही है। अपने शासनकाल में बहुजनों के काफी कुछ अच्छे दिन लाकर दिखाए हैं।

15 Mar 2025

वोट की ताकत समझ  सत्ता की मास्टर चाबी पाना ही कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शनिवार को बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 'बहुजन समाज' को अपार गरीबी, बेरोजगारी, शोषण, अत्याचार, पिछड़ेपन, जातिवाद, सांप्रदायिक हिंसा व तनाव से मुक्ति के लिए अपने कीमती वोट की ताकत को समझकर अपना उद्धार स्वयं करने योग्य बनने के लिए सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करना जरूरी है। यही आज के दिन का उच्च संदेश है। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मायावती ने खुद को आयरन लेडी बताया और कहा कि वैसे भी विशाल आबादी को अनुभव है कि बसपा शासन काल में उनके नेतृत्व में कथनी और करनी में समानता रही है। अपने शासनकाल में बहुजनों के काफी कुछ अच्छे दिन लाकर दिखाए हैं। जबकि दूसरी पार्टियों व सरकारों ने हवा-हवाई बातें, लुभावनी घोषणाएं एवं अच्छे दिन आदि के हसीन सपनों से बरगलाया। उनके चक्रव्यूह में फंसकर लोग त्रस्त हैं।

उन्होंने कहा कि जनगणना नहीं कराने पर संसदीय समिति ने भी अपनी चिंता व्यक्त की है। जनगणना से जनकल्याण है, जिसकी गारंटी बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में राष्ट्रीय जनगणना सुनिश्चित की है। इसका लगतार लम्बित पड़ा रहना सरकार का गुड गवर्नेंस कतई नहीं है। सेंसस का काम सीधे तौर पर देश निर्माण से जुड़ा होने के कारण इस दायित्व के प्रति सरकार को समय पर अनवरत चुनाव की तरह ही विशेष सतर्क रहना जरूरी है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि रोजी-रोजगार के जबरदस्त अभाव में लोगों के खाली हाथ व खाली दिमाग देशहित को बुरी तरह से प्रभावित कर रहे हैं। इसलिए कांशीराम हर हाथ को काम देने की नीति के पक्षधर थे। बसपा सरकार में हर समाज के लोगों का काफी हद तक उद्धार करके भी दिखाया गया है। जबकि दूसरों की सरकार में सिर्फ हवा-हवाई बातें हाेती रहीं। इस वजह से उत्तर प्रदेश और देश की जनता का जीवन लगातार बदहाल व त्रस्त है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वोट की ताकत समझ सत्ता की मास्टर चाबी पाना ही कांशीराम को सच
मायावती ने खुद को आयरन लेडी बताया और कहा कि वैसे भी विशाल आबादी को अनुभव है कि बसपा शासन काल में उनके नेतृत्व में कथनी और करनी में समानता रही है। अपने शासनकाल म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News