Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा, संगठनात्मक समीक्षा के साथ जनसंपर्क पर रहेगा जोर

वहीं, सिलीगुड़ी रैली में सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे

30 Jan 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा, संगठनात्मक समीक्षा के साथ जनसंपर्क पर रहेगा जोर

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर शाम से शुरू हो रहे अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान संगठनात्मक समीक्षा के साथ-साथ बड़े पैमाने पर जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देंगे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य समिति के एक सदस्य के अनुसार, अमित शाह शुक्रवार शाम को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह राज्य भाजपा के कोर कमेटी सदस्यों के साथ एक अहम बैठक करेंगे, जिसमें आगामी चुनावी तैयारियों और रणनीति पर चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि इस बार अमित शाह की प्राथमिकता आंतरिक संगठनात्मक कार्यक्रमों की बजाय जनसंपर्क कार्यक्रमों पर रहेगी। पिछले महीने के दौरे में उनका पूरा ध्यान संगठनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित था, उस दौरान एकमात्र सार्वजनिक कार्यक्रम प्रेस वार्ता ही था।
शनिवार को अमित शाह दो सार्वजनिक रैलियों और पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। पहली सभा उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में सुबह आयोजित होगी, जबकि दूसरी सभा उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में होगी। सिलीगुड़ी कार्यक्रम के बाद गृह मंत्री बागडोगरा हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
भाजपा राज्य समिति के सदस्य ने बताया कि बैरकपुर रैली में उत्तर 24 परगना जिले के चार संगठनात्मक जिलों/लोकसभा क्षेत्रों -बनगांव, बारासात, बशीरहाट और बैरकपुर के पार्टी कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल होंगे। वहीं, सिलीगुड़ी रैली में सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले इसी महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जनवरी को मालदा जिले और 18 जनवरी को हुगली जिले के सिंगूर में दो राजनीतिक रैलियों को संबोधित किया था। वहीं भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 27 जनवरी से दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल आए और उन्होंने पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया।
अब इस दौरे के माध्यम से अमित शाह का उद्देश्य पार्टी की जनसंपर्क रणनीति को मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए संगठनात्मक तैयारियों का पुनरीक्षण करना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा
वहीं, सिलीगुड़ी रैली में सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News