Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

समरदुंग सुरंग हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री तमांग से की बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

सिक्किम के नाम्ची जिले के झोलुंगे अंतर्गत समरदुंग में निर्माणाधीन एनएचपीसी तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए दुखद हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से टेलीफोन पर बातचीत कर स्थिति तथा जारी बचाव अभियान की समीक्षा की।

21 Jul 2026

समरदुंग सुरंग हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री तमांग से की बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

गंगटोक। सिक्किम के नाम्ची जिले के झोलुंगे अंतर्गत समरदुंग में निर्माणाधीन एनएचपीसी तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए दुखद हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से टेलीफोन पर बातचीत कर स्थिति तथा जारी बचाव अभियान की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री तमांग ने आज सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के समन्वय से चलाए जा रहे बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने हादसे पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भारत सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में सिक्किम के लोगों के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संवेदनशीलता, चिंता और निरंतर सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

दक्षिण सिक्किम के समरदुंग स्थित एनएचपीसी के एक सुरंग में कथित गैस रिसाव और सुरंग में मलवा गिरने के बाद अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


समरदुंग सुरंग हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्य
सिक्किम के नाम्ची जिले के झोलुंगे अंतर्गत समरदुंग में निर्माणाधीन एनएचपीसी तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए दुखद हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News