Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की अग्रिम चौकी का किया दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोपहर के आसपास जम्मू से कठुआ के हीरानगर सेक्टर के लिए एक हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। उन्हें बाद में जमीनी हालात का आकलन करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) चौकी ‘विनय’ ले जाया गया।

07 Apr 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की अग्रिम चौकी का किया दौरा

जम्मू। जम्मू और कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कठुआ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की एक अग्रिम चौकी का दौरा किया। यहां पिछले एक पखवाड़े से पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चल रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोपहर के आसपास जम्मू से कठुआ के हीरानगर सेक्टर के लिए एक हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। उन्हें बाद में जमीनी हालात का आकलन करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) चौकी ‘विनय’ ले जाया गया। बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, बीएसएफ के महानिरीक्षक, जम्मू फ्रंटियर, शशांक आनंद और जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गृह मंत्री की अगवानी की। वरिष्ठ अधिकारी गृह मंत्री को सीमा पर जमीनी हालात के बारे में जानकारी देंगे।

अमित शाह कठुआ से लौटने के बाद जम्मू में राजभवन में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्यों से भी मिलेंगे और अनुकंपा के आधार पर चयनित कुछ पुलिसकर्मियों के स्वजनों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पिछले साल अक्टूबर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार बनने के बाद शाह का केंद्र शासित प्रदेश का यह पहला दौरा है। मंगलवार को शाह श्रीनगर में राजभवन में एक बैठक में केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यक्रमों का जायजा लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि बाद में वह राजभवन में एक अन्य बैठक में भी शामिल होंगे, जिसमें जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

अमित शाह रविवार शाम को जम्मू पहुंचे थे और भाजपा मुख्यालय में विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में करीब दो घंटे बैठक की थी। अधिकारियों ने बताया कि शाह के दौरे के चलते पुलिस और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कठुआ जिले के वन क्षेत्र में 23 मार्च से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है। पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से घुसपैठ कर आए पांच आतंकवादियों के एक समूह को रोका था। 27 मार्च को जिले में भीषण मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी बलिदान और दो आतंकवादी मारे गए थे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोपहर के आसपास जम्मू से कठुआ के हीरानगर सेक्टर के लिए एक हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। उन्हें बाद में जमीनी हालात का आकलन करने के लिए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News