Please wait

केंद्रीय मंत्री गिरिराज को पाकिस्तान से आया जान से मारने की धमकी भरा काॅल

अमरेंद्र कुमार अमर ने शिकायती आवेदन में कहा है कि उनको पाकिस्तान के नंबर से कॉल करके गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है।

27 Sep 2024

केंद्रीय मंत्री गिरिराज को पाकिस्तान से आया जान से मारने की धमकी भरा काॅल

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। गिरिराज के प्रतिनिधि रहे अमरेंद्र कुमार अमर के माेबाइल पर शुक्रवार को आई काॅल पर यह धमकी दी गयी है। इसे लेकर बेगूसराय में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है।

अमरेंद्र कुमार अमर ने शिकायती आवेदन में कहा है कि उनको पाकिस्तान के नंबर से कॉल करके गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह काॅल उनके माेबाइल पर शुक्रवार पूर्वाह्न 11:28 बजे आया। इसके बाद उन्होंने बेगूसराय के डीएम और एसपी से इसकी लिखित शिकायत की है। अमर ने कहा है कि पाकिस्तान के नंबर से कॉल करके केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मुझे गालियां दी गईं। साथ ही फोन करने वाले ने कहा कि तुम दोनों का हश्र बुरा होगा। अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। इसमें गिरिराज सिंह को जान से मारने की बात कही गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


केंद्रीय मंत्री गिरिराज को पाकिस्तान से आया जान से मारने की
अमरेंद्र कुमार अमर ने शिकायती आवेदन में कहा है कि उनको पाकिस्तान के नंबर से कॉल करके गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News