Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

शुभेंदु अधिकारी पर हमले को लेकर ममता सरकार पर बरसे केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार

जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी की सभा में शामिल होने से पहले रविवार सुबह बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इस घटना को “बर्बर और लोकतंत्र पर हमला” बताया है।

11 Jan 2026

शुभेंदु अधिकारी पर हमले को लेकर ममता सरकार पर बरसे केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी की सभा में शामिल होने से पहले रविवार सुबह बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इस घटना को “बर्बर और लोकतंत्र पर हमला” बताया है।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि शनिवार रात झाड़ग्राम से लौटते समय शुभेंदु अधिकारी पर जो हमला हुआ, वह पुलिस की मौजूदगी में किया गया। यह पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश है, जिसे भाजपा कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं कभी नेता प्रतिपक्ष की गाड़ी रोकी जा रही है, कभी प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हमला हो रहा है।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जानबूझकर ऐसी स्थिति बना रही हैं, ताकि केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर किया जा सके और फिर सहानुभूति के सहारे सत्ता में लौट सकें। लेकिन इस बार जनता फैसला कर चुकी है कि तृणमूल कांग्रेस की विदाई तय है।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि बंगाल में आतंक के माहौल को रोकने के लिए चुनाव आयोग को सख्त कदम उठाने होंगे। जरूरत पड़ी तो अभी से केंद्रीय बलों की तैनाती की जानी चाहिए, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित हो सके।शुभेंदु अधिकारी की घटना पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा जारी वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि अगर किसी संरक्षित व्यक्ति पर हमला होता है तो उसकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी उसे बचाने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।

उन्होंने सवाल उठाया कि विरोध के नाम पर किसी नेता पर लाठियों से हमला करना क्या लोकतांत्रिक आंदोलन है? सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन बंगाल की जनता डरने वाली नहीं है और उन्हें सत्ता से हटाकर रहेगी।

बकाया राशि के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को उन्होंने “डेली ड्रामा” करार दिया और कहा कि पैसा मांगने से पहले हिसाब देना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और इसी कारण ईडी की कार्रवाई हो रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शुभेंदु अधिकारी पर हमले को लेकर ममता सरकार पर बरसे केंद्रीय
जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी की सभा में शामिल होने से पहले रविवार सुबह बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इस घटना को “बर्बर और लोकतंत्र पर हमल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News