Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

जनता का अटूट विश्वास हमारी ताकत : अभिषेक

नंदीग्राम में 'सेवाश्रय' की गूँज : 7 दिन में 18 हजार लोगों का हुआ उपचार

22 Jan 2026

जनता का अटूट विश्वास हमारी ताकत : अभिषेक

कोलकाता। बंगाल की राजनीति का केंद्र बिंदु कहे जाने वाले नंदीग्राम में इन दिनों सेवा की नई बयार बह रही है। तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की पहल पर आयोजित 'सेवाश्रय' स्वास्थ्य शिविर को स्थानीय जनता का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। आंकड़ों की मानें तो महज एक सप्ताह के भीतर 18,000 से अधिक ग्रामीणों ने इन शिविरों में पहुँचकर अपनी जाँच कराई है। इस अभूतपूर्व सफलता पर आभार व्यक्त करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह जनसेवा का अवसर उनके लिए सौभाग्य की बात है। गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्सÓ पर अपनी पोस्ट साझा करते हुए अभिषेक बनर्जी ने नंदीग्राम की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, नंदीग्राम से मिल रही प्रतिक्रिया हम पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है। लोगों की सेवा करना हमारा सौभाग्य है। 
अभिषेक ने यह भी स्पष्ट किया कि जनता की भारी मांग और जरूरतों को देखते हुए यह शिविर (एक दिन के अंतराल को छोड़कर) आगामी 31 जनवरी तक जारी रहेंगे। उन्होंने शिविर में दिन-रात जुटे चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वयंसेवकों के निस्वार्थ परिश्रम की भी सराहना की। गौरतलब है कि नंदीग्राम ब्लॉक-एक और दो में संचालित इन मॉडल स्वास्थ्य शिविरों का उद्घाटन नंदीग्राम आंदोलन के शहीद परिवारों के हाथों कराया गया था। उद्घाटन के समय स्वयं अभिषेक बनर्जी उपस्थित थे। उन्होंने तब कहा था कि 'डायमंड हार्बर स्वास्थ्य मॉडलÓ की सफलता के बाद अब इसे राज्य के अन्य हिस्सों में भी पहुँचाया जा रहा है, ताकि स्वास्थ्य सुविधाएँ हर गरीब की चौखट तक पहुँच सकें। इन शिविरों की उपयोगिता उस समय एक बार फिर सिद्ध हुई जब बुधवार को 'एसआईआरÓ की सुनवाई के दौरान भीषण उमस और भीड़ के बीच कई बुजुर्ग अचानक अस्वस्थ हो गए। मौके पर तैनात स्वयंसेवकों ने बिना देर किए उन्हें 'सेवाश्रयÓ शिविर पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। कुछ मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर कर उनकी जान बचाई गई।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जनता का अटूट विश्वास हमारी ताकत : अभिषेक
नंदीग्राम में 'सेवाश्रय' की गूँज : 7 दिन में 18 हजार लोगों का हुआ उपचार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News