Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में जालौन से यश प्रताप सिंह एवं इण्टर में प्रयागराज की महक जायसवाल ने किया टॉप

दसवीं में जालौन के यश प्रताप सिंह एवं एवं इण्टर में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है।

25 Apr 2025

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में जालौन से यश प्रताप सिंह एवं इण्टर में प्रयागराज की महक जायसवाल ने किया टॉप

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम घाेषित कर दिया गया है। शुक्रवार काे माध्यमिक शिक्षा निदेशक-सभापति डॉ महेन्द्र देव एवं यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बोर्ड मुख्यालय पर घोषित किया। इस साल हाईस्कूल में कुल 90़.11 प्रतिशत तथा इण्टर में 81.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। दसवीं में जालौन के यश प्रताप सिंह एवं एवं इण्टर में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है।

निदेशक ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक कुल 8140 परीक्षा केन्द्रों पर हुई थी। इस वर्ष 54,37,233 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पंजीकरण कराया था। जिसमें 10वीं में 25,45,815 एवं 12वीं में 25,98,560 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। यूपी बोर्ड ने कापियों का मूल्यांकन 261 केन्द्रों पर 19 मार्च से 02 अप्रैल के बीच कापियों का मूल्यांकन हो गया था। यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि हाईस्कूल में 13,27,024 बालक तथा 12,18,791 बालिकाओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 11,49,984 बालक तथा 11,44,138 बालिकाएं उत्तीर्ण हुए हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66 एवं बालिकाओं का 93.87 प्रतिशत है। हाईस्कूल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कुल 92,594 परीक्षकों ने किया था।

उन्हाेंने बताया कि इसी प्रकार इण्टरमीडिएट परीक्षा में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जिसमें 13,87,263 बालक एवं 12,11,297 बालिकाएं हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60 तथा बालिकाओं का 86.37 प्रतिशत है। इण्टरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कुल दो चरणों में 18,964 परीक्षकों ने किया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में जालौन से यश प्रताप सिंह एवं इण्टर
दसवीं में जालौन के यश प्रताप सिंह एवं एवं इण्टर में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News