Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

आईपीएल के फाइनल में पहुंचने पर आरसीबी के कप्तान ने कहा, यह टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं

गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया।

27 May 2026

आईपीएल के फाइनल में पहुंचने पर आरसीबी के कप्तान ने कहा, यह टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं

धर्मशाला। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया। एचपीसीए स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों के दम पर एकतरफा जीत दर्ज की।

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टीम की सामूहिक सफलता पर खुशी जताते हुए कहा,“मैं पहले भी कह चुका हूं कि यह टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। हर खिलाड़ी टीम के लिए योगदान दे रहा है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। विराट, वेंकी, बेथेल और सॉल्ट जैसे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत दी, जिससे हमें मजबूत आधार मिला।”

रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 93 रन ठोक दिए। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने मध्य ओवरों में मैच पूरी तरह आरसीबी की ओर मोड़ दिया।

पाटीदार ने कहा,“शुरुआत में मैं सिर्फ पिच को समझने और सही क्षेत्रों को चुनने की कोशिश कर रहा था लेकिन होल्डर पर पुल शॉट खेलने के बाद मुझे बल्लेबाजी की स्पष्टता मिल गई। इसके बाद मैंने सिर्फ मोमेंटम को अधिकतम करने पर ध्यान दिया।”

पडिक्कल ने दिखाई आक्रामक सोच

देवदत्त पडिक्कल ने 19 गेंदों में 30 रनों की तेज पारी खेली और टीम के निडर रवैये की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा,“लगातार दो वर्षों में फाइनल में पहुंचना बड़ी उपलब्धि है। हमने मैच से पहले आक्रामक शुरुआत करने की बात की थी और आज हमने वही किया। पहली गेंद से ही हमने दबाव बना दिया।”

पडिक्कल ने कप्तान की पारी को बताया खास

उन्होंने कहा, “मैं खासतौर पर रजत की तारीफ करना चाहूंगा। इतने बड़े मुकाबले में दबाव के बीच उनकी पारी अविश्वसनीय थी। उन्होंने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया।”

दिनेश कार्तिक ने बल्लेबाजों के इरादे को सराहा

आरसीबी के अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने टीम की सकारात्मक मानसिकता की सराहना की। उन्होंने कहा,“शुरुआत से ही खिलाड़ियों का इरादा शानदार था। वेंकी, विराट और देवदत्त ने बेहतरीन शुरुआत दी और पूरी पारी में हमने आक्रामकता बनाए रखी। ऐसे बड़े मुकाबलों में कई टीमें रक्षात्मक हो जाती हैं, लेकिन हमने लगातार दबाव बनाए रखा।”

कार्तिक ने आगे कहा,“मैच से पहले विराट ने बॉडी लैंग्वेज की अहमियत पर बात की थी और आज टीम का रवैया शानदार था। हमने चैंपियन की तरह खेल दिखाया।”

मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड

इस मुकाबले में आरसीबी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए—

254/5 आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना

आरसीबी ने इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर 76/1 बनाया

विराट कोहली ने आईपीएल में छठी बार 600+ रन पूरे किए

2023 के बाद लगातार चौथे सीजन में विराट ने 600 से अधिक रन बनाए

भुवनेश्वर कुमार 26 विकेट के साथ पर्पल कैप की दौड़ में शीर्ष पर बने हुए हैं

क्रुणाल पांड्या इस सीजन 200+ रन और 10+ विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने

अब आरसीबी 31 मई को अहमदाबाद में आईपीएल 2026 का फाइनल खेलेगी। टीम लगातार दूसरा खिताब जीतकर आईपीएल इतिहास में लगातार दो बार चैंपियन बनने वाली तीसरी टीम बनने की कोशिश करेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल के फाइनल में पहुंचने पर आरसीबी के कप्तान ने कहा, यह ट
गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News