Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एसएसकेएम में रोगी की मौत पर हंगामा, पुलिस को घेरा

हालाँकि, अस्पताल अधिकारियों ने आरोपों से इनकार किया हैं

19 Jan 2025

एसएसकेएम में रोगी की मौत पर हंगामा, पुलिस को घेरा

कोलकाता। रोगी मृत्यु को केन्द्र राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में रोगी के परिवारवालों ने हंगामा किया। एसएसकेएम अस्पताल में युवा क्रिकेटर की रहस्यमय मौत के बाद परिवारवालों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया और मरीज के परिवार के सदस्य अस्पताल में विरोध प्रदर्शन करने लगे और शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जा रही पुलिस को भी परिवार के सदस्यों ने शव ले जाने से रोक दिया। 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हसनाबाद का रहने वाला युवक देव घोष शनिवार को घर से निकला था। हर दिन की तरह वह शनिवार को भी लेक मार्केट के पास मैदान में अभ्यास करने आया था। परिवार का दावा है कि शनिवार को साइंस सिटी पहुंचने पर उसने आखिरी बार अपने पिता से बात की थी। लेकिन उसके बाद से फोन पर कोई संपर्क नहीं हुआ है। रात को काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई।
 परिवार का आरोप है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने सक्रिय भूमिका नहीं निभाई। सुबह परिवार को पता चला कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। फोन करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर परिवारवाले देव को लेकर अस्पताल पहुँचे और एसएसकेएम अस्पताल में दाखिल करवाया। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे को लंबे समय तक उसी हालत में छोड़ दिया गया और देव इलाज के लिय तड़पता रहा और इलाज के अभाव में ही उसकी मौत हो गयी। यही नहीं परिवारवालों का आरोप हैं कि देव की मौत के बाद पुलिस परिवार को सूचित किए बिना शव को मुर्दाघर ले जा रही थी। तभी परिजनों ने पुलिस को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे सवाल उठा रहे हैं कि उन्हें अपने बेटे की मौत का सही कारण क्यों नहीं बताया गया। हालाँकि, अस्पताल अधिकारियों ने आरोपों से इनकार किया हैं।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसएसकेएम में रोगी की मौत पर हंगामा, पुलिस को घेरा
हालाँकि, अस्पताल अधिकारियों ने आरोपों से इनकार किया हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News