Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

अमेरिका ने ईरान के बुशहर में की बमबारी, हूती ने सऊदी के दो तेल टैंकर तबाह किए, कुवैत में वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय

अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बुशहर में हवाई हमला किया है। यह शहर ईरान का एकमात्र नागरिक परमाणु ऊर्जा संयंत्र का घर है। अमेरिकी सेना ने लगातार 12वीं रात ईरान पर हमले किए हैं।

23 Jul 2026

अमेरिका ने ईरान के बुशहर में की बमबारी, हूती ने सऊदी के दो तेल टैंकर तबाह किए, कुवैत में वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय

तेहरान/वाशिंगटन/कुवैत सिटी/सना। अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बुशहर में हवाई हमला किया है। यह शहर ईरान का एकमात्र नागरिक परमाणु ऊर्जा संयंत्र का घर है। अमेरिकी सेना ने लगातार 12वीं रात ईरान पर हमले किए हैं। ईरान की सेना ने जवाब में अमेरिकी के सहयोगी देशों पर ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं। कुवैत में वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय किया गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य की इस लड़ाई में अब यमन में सक्रिय ईरान समर्थक आतंकी समूह हूती खुलकर सामने आ गया है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम को बुशहर के गवर्नर मोहम्मद मुजफ्फरीने बताया कि अमेरिकी सेना ने दक्षिणी तटीय शहर बुशहर पर हमला किया है। इससे जोरदार धमाका हुआ है। मौके पर आपातकालीन सेवाएं मौजूद हैं। बंदरगाह शहर बुशहर फारस की खाड़ी के तट पर स्थित है। यह शहर बुशहर प्रांत की राजधानी भी है। बुशहर की पहचान परमाणु ऊर्जा संयंत्र की वजह से होती है। यह ईरान का एकमात्र चालू परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। रूस की मदद से निर्मित यह संयंत्र शहर के केंद्र से लगभग 17 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने एक्स पर लिखा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर पूर्वी समय के अनुसार शाम 5:30 बजे ईरानी सैन्य ठिकानों पर और हमले शुरू किए गए हैं। यह हमले आम नागरिक जहाजों और कमर्शियल जहाजों के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को और कम करने के लिए किया गया है। कुवैत की सेना ने कहा कि ईरान से होने वाले ड्रोन हमले को रोकने के लिए सारे देश में वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय किया गया है। कुवैत सेना के जनरल स्टाफ ने कहा कि ड्रोन को मार गिराने पर धमाकों की आवाज आती है। इससे घबराने की जरूरत नहीं।

ईरान के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बाघेरी घालीबाफ का कहना है कि अगर ईरान को सुरक्षा की गारंटी नहीं दी गई तो इस क्षेत्र में स्थिति में बदलाव नहीं आ सकता। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 27 जून से देश पर हुए अमेरिकी हमलों में कम से कम 53 लोग मारे गए हैं। इस बीच ईरान समर्थक यमन के हूती विद्रोहियों का दावा है कि उन्होंने लाल सागर में सऊदी के दो तेल टैंकर को मिसाइल और ड्रोन से हमला कर तबाह कर दिया । हूती विद्रोहियों के टेलीग्राम पर जारी बयान के अनुसार, इन तेल टैंकरों के नाम एन्सेलिया और लायला हैं। इससे पहले यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स संगठन ने सऊदी अरब के शहर अल-शुकाइक से 70 नॉटिकल मील (130 किलोमीटर) दूर एक टैंकर पर हमले की पुष्टि की।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमेरिका ने ईरान के बुशहर में की बमबारी, हूती ने सऊदी के दो त
अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बुशहर में हवाई हमला किया है। यह शहर ईरान का एकमात्र नागरिक परमाणु ऊर्जा संयंत्र का घर है। अमेरिकी सेना ने लगातार 12वीं रा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News