Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे आगरा, सपत्नीक ताजमहल की खूबसूरती को निहारा

चार दिवसीय भारत भ्रमण पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपने पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को विशेष वायुयान से आगरा पहुंचे और सपत्नीक ताजमहल की खूबसूरती को निहारा।

25 May 2026

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे आगरा, सपत्नीक ताजमहल की खूबसूरती को निहारा

आगरा। चार दिवसीय भारत भ्रमण पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपने पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को विशेष वायुयान से आगरा पहुंचे और सपत्नीक ताजमहल की खूबसूरती को निहारा।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो शनिवार से भारत दौरे पर हैं। इस दौरान वह सोमवार को अपनी पत्नी जीनेट रूबीयो के साथ विशेष वायुयान से आगरा में वायुसेना के खेरिया हवाई अड्डे पर पूर्वाह्न करीब 9:30 पहुंचे। वहां से उनका काफिला सीधा ताजमहल के शिल्पग्राम पहुंचा। मार्को और उनकी पत्नी एक गोल्फ कार्ट में बैठकर ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचे और पैदल—पैदल पूर्वी गेट से ताजमहल परिसर में प्रवेश किया। उनके साथ डेलीकेशन के कुछ सदस्य भी थे।

ताजमहल की खूबसूरती से गदगद मार्को रूबीयो ने अपनी पत्नी जीनेट के साथ डायना बेंच पर इन खूबसूरत पलों को फोटोग्राफी के माध्यम से कैद किया। गाइड नितिन गुप्ता ने मार्को रूबियो के साथ रहकर ताजमहल का भ्रमण कराया और ताजमहल के निर्माण और इसके इतिहास के संबंध में जानकारी दी।

मार्को रूबियो ताजमहल देखने के बाद आगरा के एक पांच सितारा होटल में अल्प विश्राम और लंच के लिए रवाना हो गए। इसके बाद वे आगरा से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार होटल से मार्को रूबीयो अपने काफिले के साथ करीब 12:30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे और जयपुर के लिए अपराह्न 1:00 बजे उड़ान भरेंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्री के आगरा भ्रमण के दौरान अमेरिकी सुरक्षा टीम के साथ-साथ आगरा पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए। खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हैं। खेरिया हवाई अड्डे से लेकर ताजमहल तक तथा ताजमहल से होटल अमर विलास तक चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे आगरा, सपत्नीक ताजम
चार दिवसीय भारत भ्रमण पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपने पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को विशेष वायुयान से आगरा पहुंचे और सपत्नीक ताजमह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News