Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

उत्तराखंड: अमित शाह ने 1100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि आज राज्य की अलग पहचान है।

07 Mar 2026

उत्तराखंड: अमित शाह ने 1100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

हरिद्वार। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री 1,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि आज राज्य की अलग पहचान है। उत्तराखंड विकास की राह में आगे बढ़ रहा है। आज भी कई करोड़ों रुपये की योजना का लोकार्पण हो रहा है। कार्यक्रम में अमित शाह ने 2000 नए पुलिस आरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिए। इसके अलावा उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत दूसरे देशों से आए हिंदुओं को भारत की नागरिकता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने मंच से युवाओं को मेरे जिगर के टुकड़े कहकर बुलाया।

इससे पहले कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। हरिद्वार समेत पूरे प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम योजनाएं चलाई जा रही हैं।

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अजय टमटा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद महेन्द्र भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तराखंड: अमित शाह ने 1100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News