Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

वडोदरा : नेशनल हाईवे-48 पर सड़क हादसे में दाे यात्री की मौत, 10 से अधिक घायल

हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में से पांच से अधिक को सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

30 Jan 2026

वडोदरा : नेशनल हाईवे-48 पर सड़क हादसे में दाे यात्री की मौत, 10 से अधिक घायल

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले के करजण क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-48 पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में से पांच से अधिक को सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस का कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल है और उसे भी एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5–5:30 बजे हुआ। औरंगाबाद से अहमदाबाद जा रही 'जय खोडियार ट्रैवल्स' की लग्जरी बस करजण धावट चौकड़ी के पास स्थित ब्रिज पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही करजण फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थिति इतनी गंभीर थी कि फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बस के भीतर जाकर स्ट्रेचर जैसी व्यवस्था बनाकर शवों को बाहर निकाला। हादसे के समय बस में 65 से 70 यात्री सवार थे। कई यात्री खून से लथपथ हालत में सड़क पर बैठे नजर आए।

मृतकों की पहचान हिम्मतभाई सुखाभाई देवीपूजक (उम्र 50 वर्ष, निवासी लीलापुर गांव, जसोदन, राजकोट) और मोहम्मद रफीक शेख (उम्र 39 वर्ष, निवासी रोनक पार्क डुप्लेक्स, शाहआलम, अहमदाबाद) के रूप में हुई है।

घायल दिलावरभाई ने बताया कि वे महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में स्थित खड़की सीमा से बस में बैठे थे और अहमदाबाद में रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वहीं, बस में सवार इरफानभाई ने बताया कि वे अपने निजी काम से महाराष्ट्र से लाैट रहे थे। बस में सवार कई यात्रियों ने बताया कि हादसे के बाद कुछ यात्रियों ने ऊपर की खिड़की से कूदकर जान बचाई, जबकि कुछ को डिक्की की खिड़की तोड़कर निकाला गया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वडोदरा : नेशनल हाईवे-48 पर सड़क हादसे में दाे यात्री की मौत,
हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में से पांच से अधिक को सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News