Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड

टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने वैभव को उनकी डेब्यू कैप दी. डेब्यू करने के साथ ही वैभव ने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया.

04 Jul 2026

वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड

नई दिल्ली. पिछले कुछ दिनों से जिसका दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वो पल आ चुका है. 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बैटिंग से दिग्गजों को मुरीद करने वाले वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की जर्सी में अपना पहला मुकाबला खेलने को तैयार हैं. जी हां, इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में वैभव को डेब्यू का मौका मिला है. टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने वैभव को उनकी डेब्यू कैप दी. डेब्यू करने के साथ ही वैभव ने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया.

डेब्यू करते ही वैभव ने रचा इतिहास
महज 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. वैभव इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. इसी के साथ बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने सचिन तेंदुलकर के 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वैभव ने ओवरऑल भारतीय क्रिकेट (पुरुष या महिला) में शेफाली वर्मा को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 15 साल और 239 दिन की उम्र में भारत की तरफ से इंटरनेशनल डेब्यू किया था. 

वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 16 मुकाबलों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए थे. इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 15 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ वैभव ने 175 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी. वह न सिर्फ फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे, बल्कि उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया था. हाल ही में श्रीलंका-ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में वैभव ने महज 11 गेंदों में ‘लिस्ट-ए’ क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था.

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदु
टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने वैभव को उनकी डेब्यू कैप दी. डेब्यू करने के साथ ही वैभव ने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया.





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News