Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

वैभव सूर्यवंशी को भारत की टी-20 टीम में जल्द मौका मिलना चाहिए : रवि शास्त्री

आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 में भारतीय अंडर 19 टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ताबड़तोड़ रन बना रहे हैं।

17 May 2026

वैभव सूर्यवंशी को भारत की टी-20 टीम में जल्द मौका मिलना चाहिए : रवि शास्त्री

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं। उसे जल्द भारत की टी-20 टीम में मौका मिलना चाहिए।

आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 में भारतीय अंडर 19 टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ताबड़तोड़ रन बना रहे हैं।

आईसीसी रिव्यू में बातचीत के दौरान रवि शास्त्री ने कहा कि अगर आप किसी युवा खिलाड़ी को प्रोत्साहित करना चाहते हैं या उसे जल्द से जल्द टीम में शामिल करना चाहते हैं, तो टी20 फॉर्मेट सबसे सही मंच है और यह युवा खिलाड़ी किसी भी लिहाज से पीछे नहीं है। यह लड़का इस समय विश्व क्रिकेट की कई टीमों में आसानी से जगह बना सकता है। उसकी युवावस्था के जोश को देखिए और वह जोश उसके चेहरे पर भी झलकता है।

शास्त्री ने सुझाव दिया कि जून में होने वाला आयरलैंड का आगामी दौरा सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने का सही समय हो सकता है, जिससे वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाला खिलाड़ी बन जाएगा।

वैभव की कम उम्र को लेकर शास्त्री ने कहा कि बहुत से लोग पूछेंगे वह 15 साल का है, 16 साल का है या 14 साल का। मुझे परवाह नहीं। मैं तो बस यही देखता हूं कि वह इस समय किस तरह बल्लेबाजी कर रहा है और किस तरह अपने से दोगुनी उम्र के सभी खिलाड़ियों का सामना कर रहा है।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन आईपीएल में 11 पारियों में 236.55 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक और एक शतक शामिल है। इस प्रदर्शन के बाद वैभव को हाल ही में पहली बार इंडिया ए टीम में भी जगह मिली है।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वैभव सूर्यवंशी को भारत की टी-20 टीम में जल्द मौका मिलना चाहि
आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 में भारतीय अंडर 19 टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News