वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
रेलवे का कहना है कि इंजन में यांत्रिक खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई
एनजेपी से गुवाहाटी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण स्टेशन पर घंटों रुकी रही। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह यात्री एनजेपी-गुवाहाटी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पकड़ने के लिए समय पर एनजेपी स्टेशन पहुंचे। यात्री स्टेशन में खड़ी ट्रेन पर बैठ भी गए। आरोप है की घंटों ट्रेन में बैठे रहने के वाबजूद ट्रेन नहीं खुली। जिससे यात्रियों में आक्रोश फैल गया।
ट्रेन से उतर कर यात्री सीधे ड्यूटी पर तैनात रेलवे स्टाफ से ट्रेन के न छूटने का कारण जानने पहुंचे। रेलवे का कहना है कि इंजन में यांत्रिक खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। हालांकि, यात्रियों का कहना था कि काफी देर तक ट्रेन खुलने का इंतजार करने के बावजूद भी रेलवे विभाग ने उन्हें यह बताना जरूरी नहीं समझा कि ट्रेन क्यों नहीं जा रही है। ट्रेन को सुबह 6:10 बजे रवाना होना था, लेकिन ट्रेन 9:33 बजे यानी लगभग तीन घंटे के बाद गुवाहाटी के लिए रवाना हुई।