Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में सघन तलाशी अभियान

उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात प्राप्त ई-मेल में कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बम निरोधक दस्ता तत्काल पहुंच गया।

13 Feb 2026

वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में सघन तलाशी अभियान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जिला जज के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बीती रात करीब 1:30 बजे भेजी गई थी। पूर्वाह्न में जिला जज ने इस संबंध में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात प्राप्त ई-मेल में कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बम निरोधक दस्ता तत्काल पहुंच गया।

डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार और कैंट थाना प्रभारी के नेतृत्व में पूरे कचहरी परिसर की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। चप्पे-चप्पे की जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। धमकी की सूचना के बाद कचहरी परिसर में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। बनारस बार और सेंट्रल बार के पदाधिकारियों ने न्यायिक कार्य स्थगित कर आपात बैठक की। अधिवक्ताओं में भी घटना को लेकर सतर्कता देखी गई।

यह ई-मेल तमिलनाडु के एक व्यक्ति द्वारा भेजे जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने में जुटी है। सुरक्षा व्यवस्था एहतियातन कड़ी कर दी गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस मामले में गहन छानबीन हो रही है।

बनारस बार एसोसियेशन के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता नित्यानंद राय ने बताया कि जिला न्यायाधीश को ई-मेल के जरिए कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के बाद जिला न्यायाधीश ने पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सुरक्षा कारणों से कचहरी परिसर को खाली कराया गया है। कचहरी में आज जो मुकदमे रहे, उनमें सामान्य तिथि घोषित की गई है। अधिवक्ताओं की चौकियां खाली हो चुकी हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर में पूर्व में भी आतंकी विस्फोट हो चुका है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में सघन तलाशी अ
उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात प्राप्त ई-मेल में कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर वरिष्ठ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News