Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

'ऑपरेशन सिंदूर' में नजर आ सकते हैं वरुण धवन

सूत्रों के अनुसार, मेकर्स ने वरुण धवन को फिल्म की पेशकश की है और अभिनेता ने इसमें शुरुआती दिलचस्पी भी दिखाई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही उन्हें पूरी स्क्रिप्ट सुनाई जाएगी, जिसके बाद वह इस प्रोजेक्ट को लेकर अंतिम फैसला लेंगे।

14 Apr 2026

'ऑपरेशन सिंदूर' में नजर आ सकते हैं वरुण धवन

विवेक अग्निहोत्री अपनी अगली महत्वाकांक्षी फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर चर्चा में हैं। टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ इस परियोजना की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब ताजा खबरों के मुताबिक, फिल्म के लिए मुख्य भूमिका में वरुण धवन को लेने पर विचार किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मेकर्स ने वरुण धवन को फिल्म की पेशकश की है और अभिनेता ने इसमें शुरुआती दिलचस्पी भी दिखाई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही उन्हें पूरी स्क्रिप्ट सुनाई जाएगी, जिसके बाद वह इस प्रोजेक्ट को लेकर अंतिम फैसला लेंगे। इस खबर के सामने आते ही वरुण के फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है, क्योंकि फिल्म का विषय भी काफी अहम और चर्चित माना जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में वरुण धवन ने अपनी निजी जिंदगी को समय देने के लिए काम से छोटा ब्रेक लिया था। वह अपनी बेटी लारा के साथ वक्त बिताना चाहते थे। अब खबर है कि वह फिर से फिल्मों में सक्रिय होने के लिए तैयार हैं और कई प्रोजेक्ट्स पर विचार कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण जल्द ही फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगे, जिसमें पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर आधिकारिक कास्टिंग का ऐलान अभी बाकी है, लेकिन वरुण धवन की एंट्री की खबर ने फिल्म को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'ऑपरेशन सिंदूर' में नजर आ सकते हैं वरुण धवन
सूत्रों के अनुसार, मेकर्स ने वरुण धवन को फिल्म की पेशकश की है और अभिनेता ने इसमें शुरुआती दिलचस्पी भी दिखाई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही उन्हें पूरी स्क्रिप्ट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News