Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

वरुण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' को छोड़ा पीछे

वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा साथ मिलता दिखाई दे रहा है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज के बाद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसका असर इसकी कमाई पर भी साफ नजर आया।

08 Jun 2026

वरुण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' को छोड़ा पीछे

वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा साथ मिलता दिखाई दे रहा है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज के बाद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसका असर इसकी कमाई पर भी साफ नजर आया। वीकेंड के दौरान फिल्म ने अपनी रफ्तार बढ़ाई और तीसरे दिन सबसे ज्यादा कारोबार दर्ज किया। फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

ट्रेड आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन भी इसने 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि तीसरे दिन कमाई बढ़कर 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24 करोड़ रुपये हो गया है। इस प्रदर्शन के साथ 'है जवानी तो इश्क होना है' साल 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इस सूची में 'पति पत्नी और वो दो' 58.18 करोड़ रुपये के साथ पहले और 'चांद मेरा दिल' 30.27 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है।

फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई अन्य रोमांटिक फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनमें 'दो दीवाने शहर में', 'एक दिन' और 'गिन्नी वेड्स सनी 2' शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म ने तीसरे दिन महज 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 2.45 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है। दर्शकों की सीमित प्रतिक्रिया के चलते फिल्म की कमाई उम्मीदों से काफी कम रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वरुण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' को छोड़ा पीछे
वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा साथ मिलता दिखाई दे रहा है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News