Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बॉर्डर 2' से वरुण धवन का फर्स्ट लुक आया सामने

अब उसी गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने के लिए 'बॉर्डर 2' की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सनी देओल की वापसी के बाद अब फिल्म से वरुण धवन का पहला लुक सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

05 Nov 2025

बॉर्डर 2' से वरुण धवन का फर्स्ट लुक आया सामने

देशभक्ति की भावना से लबरेज 'बॉर्डर' जब 1997 में आई थी, तो उसने हर भारतीय के दिल में देश के लिए गर्व और भावनाओं की लहर जगा दी थी। अब उसी गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने के लिए 'बॉर्डर 2' की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सनी देओल की वापसी के बाद अब फिल्म से वरुण धवन का पहला लुक सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

वरुण धवन का जोश भरा लुकजारी पोस्टर में वरुण धवन सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। गंभीर चेहरे के साथ हाथ में हथियार थामे उनका फौजी अवतार दर्शकों को रोमांचित कर रहा है। इस बार वरुण सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक सैनिक के साहस, जज्बे और जंग के जुनून को जीते दिखाई देंगे। सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्टर को लेकर जबरदस्त चर्चा है और फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म में कई कलाकार'बॉर्डर 2' में सनी देओल और वरुण धवन के साथ दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को भूषण कुमार और जे.पी. दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन की कमान 'केसरी' फेम अनुराग सिंह ने संभाली है। देशभक्ति के रंग में डूबी यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जे.पी. दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने इसकी कहानी लिखी है। बॉर्डर को जे.पी. दत्ता ने ही निर्देशित किया था, जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों ने यादगार प्रदर्शन दिया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉर्डर 2' से वरुण धवन का फर्स्ट लुक आया सामने
अब उसी गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने के लिए 'बॉर्डर 2' की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सनी देओल की वापसी के बाद अब फिल्म से वरुण धवन का पहला लुक सामने आया है, ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News