Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महाकुंभ से वाराणसी जा रहे वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तेलंगाना के चार श्रद्धालुओं की मौत

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के रहने वाले चित्र (44), विशाल (20), वेंकट रेड्डी (40) और माल रेड्डी (40) शामिल हैं। वहीं घायलों में तेलंगाना के मोतीला, वाराणसी निवासी वीरेंद्र और राहुल का इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

24 Feb 2025

महाकुंभ से वाराणसी जा रहे वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तेलंगाना के चार श्रद्धालुओं की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के लालगंज-मीरजापुर मार्ग पर तुलसी गांव के पास सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। कार अनियंत्रित होकर पीछे से खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में तेलंगाना राज्य के रहने वाले चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गये। ये सभी लोग प्रयागराज महाकुम्भ से वाराणसी दर्शन को जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के रहने वाले चित्र (44), विशाल (20), वेंकट रेड्डी (40) और माल रेड्डी (40) शामिल हैं। वहीं घायलों में तेलंगाना के मोतीला, वाराणसी निवासी वीरेंद्र और राहुल का इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। ये सभी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद वाराणसी दर्शन को जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के श्रद्धालु आर्टिका कार से जा रहे थे। तभी अचानक चालक के नियंत्रण खोने के कारण कार ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज ले जाया गया। वहां पर डाक्टरों ने चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाकुंभ से वाराणसी जा रहे वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तेलंगाना के च
पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के रहने वाले चित्र (44), विशाल (20), वेंकट रे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News