Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज 3 से 7 जून तक भारत दौरे पर

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज 3 से 7 जून तक भारत की यात्रा पर आयेंगी। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी और दोनों देश ऊर्जा, व्यापार, निवेश, औषधि, स्वास्थ्य, परिवहन तथा नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगी।

02 Jun 2026

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज 3 से 7 जून तक भारत दौरे पर

नई दिल्ली। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज 3 से 7 जून तक भारत की यात्रा पर आयेंगी। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी और दोनों देश ऊर्जा, व्यापार, निवेश, औषधि, स्वास्थ्य, परिवहन तथा नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगी।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में बताया कि डेल्सी रोड्रिगेज इससे पहले एक जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय 'बिग कैट अलायंस' (आईबीसीए) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आने वाली थीं, लेकिन सम्मेलन स्थगित होने के कारण उनकी यात्रा का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया गया। अब वह 3 से 7 जून तक भारत की कार्यकारी यात्रा पर आएंगी।

जायसवाल ने कहा कि कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा। प्रतिनिधिमंडल में वेनेजुएला के विदेश मंत्री, अर्थव्यवस्था एवं वित्त मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, संचार एवं सूचना मंत्री तथा परिवहन मंत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि डेल्सी रोड्रिगेज का भारत के साथ लंबे समय से संपर्क रहा है और वह विभिन्न भूमिकाओं में कई बार भारत आ चुकी हैं। वर्ष 2015 में वह वेनेजुएला की विदेश मंत्री के रूप में भारत आई थीं। इसके बाद 2019, 2023, 2024 और 2025 में उपराष्ट्रपति के रूप में भारत का दौरा कर चुकी हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में उनकी यह पहली और कुल मिलाकर भारत की छठी यात्रा होगी।

जायसवाल ने नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा भारत की भूमि के कब्जे वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत ने नेपाल के प्रधानमंत्री की हालिया टिप्पणियों और नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान का संज्ञान लिया है। भारत-नेपाल सीमा का लगभग 98 प्रतिशत हिस्सा पहले ही चिह्नित किया जा चुका है, लेकिन कुछ हिस्सों में सीमांकन से जुड़े मुद्दे अब भी लंबित हैं। गंडक नदी के प्रवाह में समय-समय पर हुए बदलावों के कारण कुछ क्षेत्रों में सीमा संबंधी जटिलताएं उत्पन्न हुई हैं। इसके अलावा कुछ चिह्नित क्षेत्रों में सीमा पार अतिक्रमण तथा नो-मैन्स लैंड पर अतिक्रमण के मामले भी सामने आए हैं, जिनका दोनों देशों द्वारा संयुक्त रूप से मानचित्रण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीमा संबंधी सभी मुद्दों के समाधान के लिए भारत और नेपाल के बीच स्थापित द्विपक्षीय तंत्र सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

पत्रकार वार्ता में नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने की भारत यात्रा के बारे में पूछे गए सवाल जायसवाल ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच बहुआयामी एवं व्यापक साझेदारी है। इसी संदर्भ में आरएसपी अध्यक्ष भारत आए हैं और अपनी यात्रा के दौरान यहां विभिन्न उच्चस्तरीय बैठकों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और जन-जन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं तथा विभिन्न स्तरों पर संवाद जारी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज 3 से 7 जू
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज 3 से 7 जून तक भारत की यात्रा पर आयेंगी। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News