Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में मतदान दस्तावेजों की जांच पूरी, पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं

चुनाव आयोग ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह प्रक्रिया 24 अप्रैल को दोनों राज्यों में निर्वाचित अधिकारियों की देखरेख में और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पूरी कर ली गई। पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद 1,478 उम्मीदवारों को जांच की तारीख, समय और स्थान की जानकारी दी गई थी।

25 Apr 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में मतदान दस्तावेजों की जांच पूरी, पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की सभी सीटों और पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण के मतदान के बाद फॉर्म 17ए (मतदाता रजिस्टर) एवं अन्य चुनावी दस्तावेजों की जांच पूरी करने के बाद कहा है कि किसी भी केंद्र पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं की गयी है।

चुनाव आयोग ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह प्रक्रिया 24 अप्रैल को दोनों राज्यों में निर्वाचित अधिकारियों की देखरेख में और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पूरी कर ली गई। पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद 1,478 उम्मीदवारों को जांच की तारीख, समय और स्थान की जानकारी दी गई थी। जांच में 600 से अधिक उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 44,376 मतदान केंद्रों की जांच के बाद किसी भी केंद्र पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं की गई।

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद 4,023 उम्मीदवारों को जांच प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सूचित किया गया था। 1,825 उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया। 75,064 मतदान केंद्रों की जांच के बाद भी किसी केंद्र पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं की गई।

चुनाव आयोग ने बताया कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई और जांच के बाद फॉर्म 17ए और संबंधित सामग्री को पुनः सील किया गया। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रूप से स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है, जिन्हें दोहरी ताले की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और 24 घंटे दो-स्तरीय सुरक्षा में रखा गया है।

निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्ट्रॉन्ग रूम का दिन में दो बार निरीक्षण करें, जबकि जिला निर्वाचन अधिकारी मुख्यालय में स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का रोजाना और बाहर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का तीन-चार दिन में एक बार निरीक्षण करेंगे। उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को भी स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में निगरानी के लिए कैंप लगाने की अनुमति दी गई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में मतदान दस्तावेजों की जांच पूरी, पु
चुनाव आयोग ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह प्रक्रिया 24 अप्रैल को दोनों राज्यों में निर्वाचित अधिकारियों की देखरेख में और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पूरी कर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News