Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार अपने पीछे छोड़ गए करोड़ों की संपत्ति

'सेलिब्रिटी नेट वर्थ' के अनुसार मनोज कुमार की कुल संपत्ति लगभग 170 करोड़ रुपये है। गोस्वामी टॉवर नामक एक बड़ी इमारत का नाम मनोज कुमार के नाम पर रखा गया है।

04 Apr 2025

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार अपने पीछे छोड़ गए करोड़ों की संपत्ति

वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार ने 4 अप्रैल 2025 को 87 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म उद्योग समेत पूरे देश में शोक फैल गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजनाथ सिंह जैसे कई गणमान्य लोगों ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है। शरणार्थी के रूप में भारत आए मनोज कुमार ने भारतीय फिल्म उद्योग में योगदान दिया है। दादा साहब फाल्के और पद्मश्री जैसे पुरस्कारों से सम्मानित मनोज कुमार अपने पीछे काफी संपत्ति छोड़ गए हैं।

मनोज कुमार का जन्म एबटाबाद में हुआ था, जो विभाजन के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बन गया। मनोज ने बंटवारे का दर्द अपनी आंखों से देखा है। विभाजन के बाद, मनोज कुमार का परिवार दिल्ली आ गया, उस समय मनाेज 10 वर्ष के थे। मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी है। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, अभिनय के प्रति जुनून के कारण वह मुंबई आ गये। वह दिलीप कुमार के प्रशंसक थे। इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर मनोज कुमार रख लिया। फिर देशभक्ति फिल्मों की वजह से बॉलीवुड में उन्हें 'भारत कुमार' के नाम से जाना जाता था।

'सेलिब्रिटी नेट वर्थ' के अनुसार मनोज कुमार की कुल संपत्ति लगभग 170 करोड़ रुपये है। गोस्वामी टॉवर नामक एक बड़ी इमारत का नाम मनोज कुमार के नाम पर रखा गया है। मनोज ने अभिनय, निर्देशन और रियल एस्टेट निवेश के माध्यम से बड़ी संपत्ति अर्जित की थी। मनोज के दो बच्चे हैं, कुणाल गोस्वामी और शाल गोस्वामी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार अपने पीछे छोड़ गए करोड़ों की संपत्
'सेलिब्रिटी नेट वर्थ' के अनुसार मनोज कुमार की कुल संपत्ति लगभग 170 करोड़ रुपये है। गोस्वामी टॉवर नामक एक बड़ी इमारत का नाम मनोज कुमार के नाम पर रखा गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News