Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वाइस एडमिरल कविता सहाय ने डीजी चिकित्सा सेवा (नौसेना) का कार्यभार संभाला

फ्लैग ऑफिसर को 30 दिसंबर, 1986 को सेना चिकित्सा कोर में कमीशन दिया गया था। प्रतिष्ठित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय पुणे की पूर्व छात्रा कविता सहाय आर्मी रिसर्च और रेफरल अस्पताल तथा बीएचडीसी में प्रोफेसर और लैब साइंसेज विभाग की प्रमुख रही हैं।

14 Oct 2024

वाइस एडमिरल कविता सहाय ने डीजी चिकित्सा सेवा (नौसेना) का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली। सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय ने सोमवार को नई दिल्ली में महानिदेशक चिकित्सा सेवा (नौसेना) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने पैथोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल की है और वे नई दिल्ली के एम्स से ऑन्को पैथोलॉजी में सुपर स्पेशलाइज्ड हैं।

फ्लैग ऑफिसर को 30 दिसंबर, 1986 को सेना चिकित्सा कोर में कमीशन दिया गया था। प्रतिष्ठित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय पुणे की पूर्व छात्रा कविता सहाय आर्मी रिसर्च और रेफरल अस्पताल तथा बीएचडीसी में प्रोफेसर और लैब साइंसेज विभाग की प्रमुख रही हैं। वह पुणे के सशस्त्र सेना मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी विभाग में भी प्रोफेसर रही हैं। यह पदभार संभालने से पहले वह आर्मी मेडिकल सेंटर की पहली महिला कमांडेंट थीं। वह सेना चिकित्सा कोर की कर्नल कमांडेंट के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। उन्हें 2013-14 में फिलाडेल्फिया, यूएसए से मेडिकल शिक्षा के उन्नयन के लिए प्रतिष्ठित फाउंडेशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ इंटरनेशनल मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च फेलोशिप से सम्मानित किया गया था। विशिष्ट सेवा के सम्मान में फ्लैग ऑफिसर को 2024 में सेना पदक और 2018 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2008 और वर्ष 2012 में दो बार सेना प्रमुख और 2010 में जीओसी-इन-सी (डब्ल्यूसी) की ओर से उनकी सराहना की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वाइस एडमिरल कविता सहाय ने डीजी चिकित्सा सेवा (नौसेना) का कार
फ्लैग ऑफिसर को 30 दिसंबर, 1986 को सेना चिकित्सा कोर में कमीशन दिया गया था। प्रतिष्ठित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय पुणे की पूर्व छात्रा कविता सहाय आर्मी रिसर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News