Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य ने देशवासियों को गुड फ्राइडे की दी शुभकामनाएं

सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर कहा, “गुड फ्राइडे के इस पवित्र अवसर पर, हम यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हैं और उनके प्रेम, करुणा तथा क्षमा के शाश्वत संदेश पर मनन करते हैं। उनका जीवन और शिक्षाएं हमें विनम्रता, निस्वार्थता और धार्मिकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।

03 Apr 2026

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य ने देशवासियों को गुड फ्राइडे की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने शुक्रवार को देशवासियों को गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं दी और यीशु मसीह के सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर कहा, “गुड फ्राइडे के इस पवित्र अवसर पर, हम यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हैं और उनके प्रेम, करुणा तथा क्षमा के शाश्वत संदेश पर मनन करते हैं। उनका जीवन और शिक्षाएं हमें विनम्रता, निस्वार्थता और धार्मिकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। यह दिन सत्य को कायम रखने, दयालुता फैलाने और समाज में सद्भाव को बढ़ावा देने के हमारे संकल्प को और मजबूत करे।” बिरला ने कहा कि यीशु मसीह ने मानवता के लिए अपना प्राणों का बलिदान दिया। आशा है कि यह दिन हमें दयालुता अपनाने, अपने विश्वास को मजबूत करने और चारों ओर सद्भाव फैलाने के लिए प्रेरित करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और गहरा करे। भाईचारा और आशा हम सभी का मार्गदर्शन करें। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि करुणा, क्षमा और त्याग हमारे हृदयों को प्रकाशित करें और हमें याद दिलाएं कि हर विचार, शब्द और कर्म में सत्य की विजय होनी चाहिए। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आइए हम सब उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करें और विश्व कल्याण के लिए प्रेम, सद्भाव और करुणा की भावना का प्रसार करें।

संसदीय मामलों एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उनका जीवन विनम्रता से सेवा करने और अपने दैनिक कार्यों में करुणा को अपनाने का एक शाश्वत आह्वान है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहलु गांधी ने कहा कि यह गुड फ्राइडे हमें करुणा, शांति और प्रेम की ओर मार्गदर्शन करे। बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि इस पवित्र दिन पर, आइए हम सब मिलकर शांति, सद्भाव और खुशियों के लिए प्रार्थना करें।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य ने देशवासियों को गुड फ्राइ
सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर कहा, “गुड फ्राइडे के इस पवित्र अवसर पर, हम यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हैं और उनके प्रेम, करुणा तथा क्षमा के शाश्वत संदेश पर मनन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News