Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विक्की कौशल ने इशारों-इशारों में किया खुलासा, कैटरीना बनने वाली हैं मां

मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान विक्की कौशल ने पहली बार पिता बनने को लेकर अपनी भावनाएं शेयर कीं। जब उनसे पूछा गया कि वह पिता बनने की किस बात का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, तो मुस्कुराते हुए अभिनेता ने कहा, "बस पिता बनने का ही।"

15 Oct 2025

विक्की कौशल ने इशारों-इशारों में किया खुलासा, कैटरीना बनने वाली हैं मां

बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही अपने जीवन के सबसे खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करने वाले हैं। अभिनेत्री का मां बनने का वक्त नजदीक है और अब खुद विक्की कौशल ने इस खुशखबरी का इशारा देकर फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान विक्की कौशल ने पहली बार पिता बनने को लेकर अपनी भावनाएं शेयर कीं। जब उनसे पूछा गया कि वह पिता बनने की किस बात का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, तो मुस्कुराते हुए अभिनेता ने कहा, "बस पिता बनने का ही।" उनके चेहरे की चमक और मुस्कान ने साफ कर दिया कि वह इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विक्की ने आगे कहा, "ये हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। मैं बेहद उत्साहित हूं।" उन्होंने यह भी जोड़ा, "अब तो वक्त करीब है... बस उंगलियां क्रॉस की हैं।" अभिनेता ने हंसते हुए कहा, "मुझे लग रहा है कि अब तो मैं घर से बाहर निकलने वाला ही नहीं हूं।"

उनके इन बयानों से यह साफ है कि कौशल परिवार में जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर को लेकर बेहद खुश हैं और कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। तब से दोनों बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में गिने जाते हैं और अब उनके जीवन में एक नई शुरुआत की घड़ी करीब आ चुकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विक्की कौशल ने इशारों-इशारों में किया खुलासा, कैटरीना बनने व
मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान विक्की कौशल ने पहली बार पिता बनने को लेकर अपनी भावनाएं शेयर कीं। जब उनसे पूछा गया कि वह पिता बनने की किस बात का सबसे ज्यादा इ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News