Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने तोड़े रिकॉर्ड

इससे पहले रणवीर-आलिया की 'गली बॉय' ने वैलेंटाइन डे पर 19.40 करोड़ रुपये कमाए थे। यह रिकॉर्ड 'छावा' ने तोड़ दिया है।

16 Feb 2025

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने तोड़े रिकॉर्ड

फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को स्क्रीन पर आई और रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है। विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म 'छावा' को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। सुबह के शो भी हाउसफुल रहे हैं। विक्की ने भी दर्शकों से मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। फिल्म के पहले दो दिनों कमाई अकड़े सामने आ गए है।

मैडॉक फिल्म्स ने एक आधिकारिक पोस्ट शेयर कर बताया है कि फिल्म 'छावा' ने पहले दिन 33.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। वैलेंटाइन डे पर फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इस साल लोग वैलेंटाइन डे के बजाय 'छावा दिवस' मनाने के लिए सिनेमाघरों में जाते देखे गए। इससे 'छावा' 14 फरवरी को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। इससे पहले रणवीर-आलिया की 'गली बॉय' ने वैलेंटाइन डे पर 19.40 करोड़ रुपये कमाए थे। यह रिकॉर्ड 'छावा' ने तोड़ दिया है।

फिल्म समीक्षकों ने पहले ही अनुमान लगा लिया था कि शनिवार को फिल्म को बेहतर प्रतिक्रिया मिलेगी। सैनिलक की रिपोर्ट के अनुसार, 'छावा' ने शनिवार को 36.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इसके चलते फिल्म का कुल कलेक्शन 69 करोड़ पहुंच गया है। 'छावा' जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। विक्की के लिए 'छावा' उनकी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।

वहीं, 'छावा' की बात करें तो विक्की ने फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। तो, रश्मिका मंदाना इसमें महारानी येसुबाई की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में हमें अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा, संतोष जुवेकर, विनीत सिंह जैसी दमदार स्टारकास्ट देखने को मिल रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने तोड़े रिकॉर्ड
इससे पहले रणवीर-आलिया की 'गली बॉय' ने वैलेंटाइन डे पर 19.40 करोड़ रुपये कमाए थे। यह रिकॉर्ड 'छावा' ने तोड़ दिया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News