Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई

'छावा' विक्की कौशल अभिनीत पहली फिल्म है, जो 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

24 Feb 2025

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' इस समय हर जगह चर्चा में है। 14 फरवरी को रिलीज होने के बाद से 'छावा' के शो हर जगह हाउसफुल बिक रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म ने महज दस दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 'छावा' ने विक्की कौशल के फिल्मी करियर को भी नया मोड़ दिया है। 'छावा' विक्की कौशल अभिनीत पहली फिल्म है, जो 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

14 फरवरी से 21 फरवरी तक सात दिनों में विक्की कौशल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 225.28 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। पहले हफ्ते में 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद फिल्म ने आठवें दिन 24.03 करोड़ की कमाई की। इसके बाद नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को 'छावा' की कमाई में भारी इजाफा देखने को मिला। नौवें दिन फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 44.1 करोड़ रुपये कमाए। इसके अलावा सैकनीलक ने बताया है कि फिल्म ने दूसरे रविवार यानी रिलीज के 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।

इसके साथ ही फिल्म 'छावा' का 10 दिनों का कुल कलेक्शन 333.41 करोड़ हो गया है। फिल्म ने महज दस दिनों में 300 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की सफलता को देखते हुए फिल्म समीक्षकों का अनुमान है कि फिल्म जल्द ही 500 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के क्लब
'छावा' विक्की कौशल अभिनीत पहली फिल्म है, जो 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News