Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 500 करोड़ क्लब में शामिल हुई

सैकनिल्क के मुताबिक 'छावा' ने चौथे हफ्ते की शुरुआत शानदार की। 22वें दिन 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बाद, 23वें दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये कमा लिए।

09 Mar 2025

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 500 करोड़ क्लब में शामिल हुई

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' लंबे समय से चर्चा में थी और रिलीज के पहले ही दिन इसने धमाकेदार शुरुआत की। अब 23वें दिन भी यह फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत में इसकी कमाई 500 करोड़ रुपये के पार हो चुकी है और यह इस साल इस जादुई आंकड़े को छूने वाली पहली फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं कि अब तक फिल्म ने देशभर में कुल कितनी कमाई की है। फिल्म को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया पर विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आपके अपार प्यार के लिए धन्यवाद।'

सैकनिल्क के मुताबिक 'छावा' ने चौथे हफ्ते की शुरुआत शानदार की। 22वें दिन 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बाद, 23वें दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये कमा लिए। इसी के साथ भारत में इसकी कुल कमाई 508.8 करोड़ रुपये हो गई है। 'छावा' 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 2025 की पहली फिल्म बन गई है। 'छावा' को खासतौर पर महाराष्ट्र में जबरदस्त समर्थन मिला है, जहां इसने 'पुष्पा 2' जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह फिल्म अब विक्की कौशल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले उनकी सबसे बड़ी हिट 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' थी, जिसने 244.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अब तक 'छावा' बनी हुई है। माना जा रहा है कि इसे टक्कर देने का काम सिर्फ सलमान खान की 'सिकंदर' कर सकती है, जो ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने महान छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, विनीत कुमार, दिव्या दत्ता और डायना पेंटी जैसे दमदार कलाकार भी नजर आए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 500 करोड़ क्लब में शामिल हुई
सैकनिल्क के मुताबिक 'छावा' ने चौथे हफ्ते की शुरुआत शानदार की। 22वें दिन 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बाद, 23वें दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया और फिल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News