Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भवानीपुर में भाजपा के झंडे जलाने का वीडियो वायरल, शुभेंदु बोले - यहां से भी होगी ममता की विदाई

शुभेंदु अधिकारी ने अपने ट्वीट में कहा कि भवानीपुर में पराजय की आशंका से तृणमूल घबराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय भाजपा के झंडे उतारकर उन्हें जलाया जा रहा है। उनके मुताबिक, इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी दबाव में है।

11 Feb 2026

भवानीपुर में भाजपा के झंडे जलाने का वीडियो वायरल, शुभेंदु बोले - यहां से भी होगी ममता की विदाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मंगलवार रात के अंधेरे में कई लोग भारतीय जनता पार्टी का झंडा उतार कर जलाते नजर आ रहे हैं। इस पर शुभेंदु ने दावा किया कि भवानीपुर अब मुख्यमंत्री के लिए “सुरक्षित सीट” नहीं रही है।

शुभेंदु अधिकारी ने अपने ट्वीट में कहा कि भवानीपुर में पराजय की आशंका से तृणमूल घबराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय भाजपा के झंडे उतारकर उन्हें जलाया जा रहा है। उनके मुताबिक, इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी दबाव में है।

उन्होंने लिखा कि इस तरह भाजपा को रोका नहीं जा सकता। जितने झंडे हटाए और जलाए जाएंगे, जीत का अंतर उतना ही बढ़ेगा।

अधिकारी ने नंदीग्राम चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछली बार वहां की जनता ने मुख्यमंत्री को नकार दिया था और इस बार भवानीपुर की जनता भी ऐसा ही करेगी।

हालांकि, तृणमूल की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भवानीपुर सीट को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच मुकाबला कड़ा होने के संकेत मिल रहे हैं।

गौरतलब है कि भवानीपुर सीट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की परंपरागत सीट मानी जाती रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भवानीपुर में भाजपा के झंडे जलाने का वीडियो वायरल, शुभेंदु बो
शुभेंदु अधिकारी ने अपने ट्वीट में कहा कि भवानीपुर में पराजय की आशंका से तृणमूल घबराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय भाजपा के झंडे उतारकर उन्हें जलाया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News