Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रविवार को मरम्मत के लिए बंद विद्यासागर सेतु, आमजन को भारी परेशानी

रविवार सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक सेतु पर मरम्मत का काम जारी है। इस दौरान सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।

16 Nov 2025

रविवार को मरम्मत के लिए बंद विद्यासागर सेतु, आमजन को भारी परेशानी

कोलकाता। विद्यासागर सेतु को मरम्मत कार्य के लिए रविवार को पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिसके कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक सेतु पर मरम्मत का काम जारी है। इस दौरान सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।

सेतु बंद होने के कारण कोलकाता पुलिस ने यातायात को विभिन्न वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा है। जिराट आइलैंड की ओर से एजेसी बोस रोड होकर आने वाले वाहनों को टर्फ व्यू रोड से घुमाकर सेंट जॉर्जेस गेट रोड और फिर हेस्टिंग्स क्रॉसिंग की ओर भेजा जा रहा है। यहां से वाहनों को स्ट्रैंड रोड या खिदिरपुर रोड के रास्ते आगे जाने की अनुमति है।

जे एंड एन आइलैंड और खिदिरपुर रोड की ओर से आने वाले वाहनों को 11 फर्लांग गेट से मोड़कर हेस्टिंग्स क्रॉसिंग की ओर ले जाया जा रहा है। यहां से वे स्ट्रैंड रोड पकड़कर हावड़ा ब्रिज की ओर जा सकते हैं। इसके अलावा खिदिरपुर से केपी रोड या सर्कुलर गार्डनरीच रोड से आने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से होकर भेजा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि अगस्त महीने से लगभग हर सप्ताहांत विद्यासागर सेतु पर यातायात नियंत्रण किया जा रहा है। सप्ताह के दिनों में इस सेतु पर वाहन दबाव अधिक रहता है और प्रतिदिन लगभग एक लाख वाहन इससे गुजरते हैं। इसी वजह से प्रशासन ने मरम्मत कार्य के लिए सप्ताहांत को चुना है, ताकि सप्ताह के कार्य दिवसों में यातायात प्रभावित न हो।

कोलकाता और हावड़ा पुलिस हर सप्ताहांत यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की विशेष तैयारी करती है। कई बार केवल रविवार को तो कई बार शनिवार और रविवार मिलाकर कुल 16–17 घंटे तक सेतु को बंद रखा जाता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रविवार को मरम्मत के लिए बंद विद्यासागर सेतु, आमजन को भारी पर
रविवार सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक सेतु पर मरम्मत का काम जारी है। इस दौरान सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News