Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

विजय देवरकोंडा ने सबके सामने रश्मिका मंदाना पर लुटाया प्यार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं।

13 Nov 2025

विजय देवरकोंडा ने सबके सामने रश्मिका मंदाना पर लुटाया प्यार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। इसी खुशी में निर्माताओं ने सक्सेस पार्टी का आयोजन किया, जिसमें रश्मिका के साथ अभिनेता विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए। इस मौके से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें विजय को रश्मिका पर प्यार लुटाते हुए देखा जा सकता है और यह पल फैंस के बीच खूब चर्चा में है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा पार्टी के बीच खड़े हैं, तभी रश्मिका वहां आती हैं। उन्हें देखते ही विजय मुस्कुराते हुए आगे बढ़ते हैं और सबके सामने उनका हाथ चूम लेते हैं। यह पहली बार है जब दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को लेकर इतना प्यार जताया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कई यूजर्स का कहना है कि रश्मिका और विजय ने अब आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को सबके सामने स्वीकार कर लिया है।

पार्टी के दौरान रश्मिका ने विजय की तारीफ करते हुए कहा, "विजू, आप शुरुआत से ही इस फिल्म का हिस्सा रहे हैं और इसकी सफलता के हकदार हैं। आप व्यक्तिगत तौर पर इस पूरी यात्रा में मेरे साथ रहे हैं। मैं सिर्फ यही चाहती हूं कि हर किसी की ज़िंदगी में एक विजय देवरकोंडा जैसा इंसान हो, क्योंकि यह एक आशीर्वाद है।" फिल्म की सफलता और इस रोमांटिक पल के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि दोनों की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विजय देवरकोंडा ने सबके सामने रश्मिका मंदाना पर लुटाया प्यार
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News