Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

विजय हजारे ट्रॉफी: विराट कोहली ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

शुक्रवार को बेंगलुरु में खेले गए इस मैच में कोहली ने 61 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उनका अर्धशतक महज 29 गेंदों में पूरा हुआ।

26 Dec 2025

विजय हजारे ट्रॉफी: विराट कोहली ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

नई दिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट चरण में दिल्ली और गुजरात के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने एक और शानदार अर्धशतक जड़ते हुए अपनी फॉर्म का दमदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को बेंगलुरु में खेले गए इस मैच में कोहली ने 61 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उनका अर्धशतक महज 29 गेंदों में पूरा हुआ।

37 वर्षीय विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का लगाया। वह अंततः बाएं हाथ के स्पिनर विशाल बी जायसवाल की गेंद पर स्टंप आउट हुए, जहां विकेट के पीछे उर्विल पटेल ने उन्हें आउट किया।

इससे पहले पिछले मुकाबले में विराट कोहली ने 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करते हुए शानदार शतक जड़ा था। आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली ने 101 गेंदों पर 131 रनों की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत दिल्ली ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।

उसी मुकाबले में कोहली ने पुरुष लिस्ट-ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरे करने का ऐतिहासिक कारनामा भी किया। उन्होंने यह उपलब्धि अपनी 330वीं पारी में हासिल कर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए इस मुकाम तक सबसे तेज़ पहुंचने वाले बल्लेबाज़ बने।

विराट कोहली अब 10,000 रन के बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में हर 1000 रन के आंकड़े तक सबसे तेज़ पहुंचने वाले बल्लेबाज़ का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।

रोहित शर्मा की तरह विराट कोहली भी भारत की प्रमुख घरेलू 50 ओवर प्रतियोगिता में वापसी कर रहे हैं। कोहली ने इससे पहले आखिरी बार साल 2009-10 सीज़न में विजय हजारे ट्रॉफी खेली थी, जबकि रोहित शर्मा की पिछली उपस्थिति 2017-18 सत्र में रही थी।

हालांकि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वे साल 2027 वनडे विश्वकप के लिए अब भी चयन की दौड़ में बने हुए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विजय हजारे ट्रॉफी: विराट कोहली ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
शुक्रवार को बेंगलुरु में खेले गए इस मैच में कोहली ने 61 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उनका अर्धशतक महज 29 गेंदों में पूरा हुआ।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News