Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विक्रम भट्ट की हॉरर फ्रेंचाइजी ने फिर जगाया खौफ

12 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने कई नई फिल्मों के बीच प्रतिस्पर्धा के बावजूद पहले दिन कुल 2.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया। महाक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे और हेमंत पांडे अभिनीत यह फिल्म साल 2011 की सफल हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D' का सीक्वल है, जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

13 Jun 2026

विक्रम भट्ट की हॉरर फ्रेंचाइजी ने फिर जगाया खौफ

विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत दर्ज की है। 12 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने कई नई फिल्मों के बीच प्रतिस्पर्धा के बावजूद पहले दिन कुल 2.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया। महाक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे और हेमंत पांडे अभिनीत यह फिल्म साल 2011 की सफल हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D' का सीक्वल है, जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने हिंदी संस्करण से 2.45 करोड़ रुपये की कमाई की। देशभर में 2,842 शोज के जरिए फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला। वहीं तेलुगू डब संस्करण ने भी 5 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह पहले दिन फिल्म की कुल कमाई 2.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो हॉरर शैली की फिल्म के लिए सकारात्मक शुरुआत मानी जा रही है।

करीब 15 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में बनी 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' के लिए यह ओपनिंग उत्साहजनक मानी जा रही है। फिल्म की कहानी रहस्य, अलौकिक घटनाओं और डरावने अनुभवों के इर्द-गिर्द घूमती है। निर्माताओं को उम्मीद है कि सप्ताहांत में दर्शकों की संख्या बढ़ने के साथ फिल्म के कारोबार में और तेजी आएगी। हॉरर फिल्मों के शौकीनों के बीच इस फ्रैंचाइजी की लोकप्रियता फिल्म के लिए आगे भी फायदेमंद साबित हो सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विक्रम भट्ट की हॉरर फ्रेंचाइजी ने फिर जगाया खौफ
12 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने कई नई फिल्मों के बीच प्रतिस्पर्धा के बावजूद पहले दिन कुल 2.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया। महाक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे और हेम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News