Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

नाबालिका से दुष्कर्म और हत्या के आरोपित की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर की हत्या

घटना बांकुड़ा के जामकुड़ी पंचायत इलाके की है। मंगलवार शाम पीड़िता बारिश के बाद घर से बाहर निकली थी और तभी पड़ोस में रहने वाला युवक लालुप्रसाद लोहार उसे बहला-फुसलाकर पास के जंगल में ले गया।

18 Jun 2025

नाबालिका से दुष्कर्म और हत्या के आरोपित की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर की हत्या

कोलकाता। बांकुड़ा जिले के पात्रसायर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां आठ साल की एक नाबालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपित युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना बांकुड़ा के जामकुड़ी पंचायत इलाके की है। मंगलवार शाम पीड़िता बारिश के बाद घर से बाहर निकली थी और तभी पड़ोस में रहने वाला युवक लालुप्रसाद लोहार उसे बहला-फुसलाकर पास के जंगल में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद वह शव को छिपाने के लिए गड्ढा खोद रहा था।

स्थानीय लोगों ने आरोपित को मौके से भागने की कोशिश करते हुए देख लिया और तुरंत पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान जब सारी सच्चाई सामने आई, तो गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही पात्रसायर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने दुष्कर्म-हत्या और आरोपित की मौत—दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

इस बीच, घटना ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि मृतक लालुप्रसाद लोहार भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता था। तृणमूल के विष्णुपुर संगठनीक जिला अध्यक्ष सुब्रत दत्त ने बुधवार को कहा, “लालुप्रसाद भाजपा का कार्यकर्ता था और उस पर पहले भी महिलाओं से जुड़े अपराधों के आरोप लग चुके हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती।”

वहीं, भाजपा की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नाबालिका से दुष्कर्म और हत्या के आरोपित की ग्रामीणों ने पीट-
घटना बांकुड़ा के जामकुड़ी पंचायत इलाके की है। मंगलवार शाम पीड़िता बारिश के बाद घर से बाहर निकली थी और तभी पड़ोस में रहने वाला युवक लालुप्रसाद लोहार उसे बहला-फुस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News