Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विनेश फोगाट ने वापस लिया संन्यास का फैसला, अब करेंगी 2028 ओलंपिक की तैयारी

2024 पेरिस ओलंपिक में फाइनल मुकाबले से पहले वज़न सीमा से 100 ग्राम अधिक होने के कारण डिसक्वॉलिफाई होने के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन अब वह दोबारा लौट रही हैं और 2028 लॉस एंजेलिस (एलए) ओलंपिक में हिस्सा लेंगी।

12 Dec 2025

विनेश फोगाट ने वापस लिया संन्यास का फैसला, अब करेंगी 2028 ओलंपिक की तैयारी

नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास से बाहर आने का बड़ा फैसला किया है। 2024 पेरिस ओलंपिक में फाइनल मुकाबले से पहले वज़न सीमा से 100 ग्राम अधिक होने के कारण डिसक्वॉलिफाई होने के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन अब वह दोबारा लौट रही हैं और 2028 लॉस एंजेलिस (एलए) ओलंपिक में हिस्सा लेंगी।

पेरिस ओलंपिक में विनेश का स्वर्ण पदक मुकाबले से ठीक पहले सुबह के वज़न परीक्षण में 100 ग्राम अधिक वज़न पाया गया था, जिसके चलते उन्हें फाइनल से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने इस फैसले को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में चुनौती भी दी, लेकिन नतीजा नहीं बदला। इसके ठीक बाद 8 अगस्त 2024 को उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी।

करीब एक साल बाद विनेश ने शुक्रवार को फिर से मैट पर लौटने का फैसला लिया।

इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, “लोग पूछते रहे कि क्या पेरिस मेरी आखिरी लड़ाई थी। लंबे समय तक मेरे पास इसका जवाब नहीं था। मुझे मैट से, दबाव से, उम्मीदों से और अपनी महत्वाकांक्षाओं से थोड़ी दूरी चाहिए थी। कई सालों बाद मैंने खुद को आराम करने दिया।”

उन्होंने आगे लिखा,“मैंने अपनी यात्रा के भार को समझने के लिए वक्त लिया—उतार-चढ़ाव, त्याग, और वो पहलू जो दुनिया ने नहीं देखे। इसी चिंतन में मुझे सच्चाई मिली—मैं अभी भी इस खेल से प्यार करती हूं। मैं अब भी प्रतियोगिता करना चाहती हूं।” विनेश ने कहा कि अब वह नए जोश के साथ एलए 2028 की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

उन्होंने कहा, “इस बार मैं अकेली नहीं हूं। मेरा बेटा मेरी टीम का हिस्सा है, मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा, मेरा छोटा चीयरलीडर, जो अब मेरे साथ एलए ओलंपिक की राह पर चलेगा।,”

विनेश फोगाट की यह वापसी भारतीय कुश्ती के लिए बड़ी खबर मानी जा रही है और अब सबकी नजरें उनकी एलए 2028 की तैयारियों पर होंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विनेश फोगाट ने वापस लिया संन्यास का फैसला, अब करेंगी 2028 ओल
2024 पेरिस ओलंपिक में फाइनल मुकाबले से पहले वज़न सीमा से 100 ग्राम अधिक होने के कारण डिसक्वॉलिफाई होने के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन अब वह द





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News