Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

चैंपियंस लीग में विनीसियस का कमाल, रियल मैड्रिड ने बेनफिका को हराकर अंतिम-16 में बनाई जगह

पहले चरण में 1-0 से पीछे चल रही बेनफिका ने आक्रामक शुरुआत की और 14वें मिनट में राफा सिल्वा के गोल से बढ़त बना ली। गोलकीपर थिबाउट कोर्टुआ ने पहले शानदार बचाव किया, लेकिन रिबाउंड पर राफा ने गेंद को जाल में पहुंचा दिया।

26 Feb 2026

चैंपियंस लीग में विनीसियस का कमाल, रियल मैड्रिड ने बेनफिका को हराकर अंतिम-16 में बनाई जगह

मैड्रिड। 15 बार के यूरोपीय चैंपियन रियल मैड्रिड ने शानदार वापसी करते हुए बेनफिका को 2-1 से हराया और कुल 3-1 की बढ़त के साथ यूईएफए चैंपियंस लीग के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। सैंटियागो बर्नब्यू में खेले गए रोमांचक मुकाबले में विनीसियस जूनियर ने निर्णायक गोल कर टीम को जीत दिलाई।

पहले चरण में 1-0 से पीछे चल रही बेनफिका ने आक्रामक शुरुआत की और 14वें मिनट में राफा सिल्वा के गोल से बढ़त बना ली। गोलकीपर थिबाउट कोर्टुआ ने पहले शानदार बचाव किया, लेकिन रिबाउंड पर राफा ने गेंद को जाल में पहुंचा दिया। हालांकि, रियल मैड्रिड ने तुरंत जवाब दिया। दो मिनट बाद फेडेरिको वाल्वेर्दे के पास पर औरेलियन त्चौआमेनी ने सटीक शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। मुकाबला बराबरी पर आने के बाद दोनों टीमों के बीच तेज़ टक्कर देखने को मिली।

32वें मिनट में आर्डा गुलर ने गोल किया, लेकिन वीएआर ने ऑफसाइड करार देते हुए उसे रद्द कर दिया। पहले हाफ के अंत तक बेनफिका ने भी कई मौके बनाए, लेकिन कोर्टुआ ने शानदार बचाव कर टीम को मैच में बनाए रखा। दूसरे हाफ में रियल ने लय पकड़ी। 60वें मिनट में एक चूक के बाद राफा सिल्वा का जोरदार शॉट क्रॉसबार से टकराया, जिससे रियल को बड़ा झटका लगते-लगते बचा।

निर्णायक क्षण 80वें मिनट में आया, जब वाल्वेर्दे ने मिडफील्ड से सटीक पास दिया। विनीसियस जूनियर ने ऑफसाइड ट्रैप को भेदते हुए बॉक्स में प्रवेश किया और शांत दिमाग से गेंद को निचले कोने में पहुंचाकर स्कोर 2-1 कर दिया। इसी के साथ मुकाबले का फैसला हो गया।

मैच के बाद त्चौआमेनी ने कहा, “हमने शुरुआत अच्छी नहीं की, लेकिन हमें भरोसा था कि गोल मिलेंगे। मैच के साथ हमने बेहतर प्रदर्शन किया। रक्षा में थोड़े सुधार की जरूरत है, लेकिन जीत सबसे अहम है।”

अब अंतिम-16 के ड्रॉ में रियल मैड्रिड का सामना मैनचेस्टर सिटी या स्पोर्टिंग लिस्बन से हो सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चैंपियंस लीग में विनीसियस का कमाल, रियल मैड्रिड ने बेनफिका क
पहले चरण में 1-0 से पीछे चल रही बेनफिका ने आक्रामक शुरुआत की और 14वें मिनट में राफा सिल्वा के गोल से बढ़त बना ली। गोलकीपर थिबाउट कोर्टुआ ने पहले शानदार बचाव किय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News