Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

जंतर-मंतर पर रात को फिर हिंसा, दिल्ली पुलिस का दावा-प्रदर्शनकारी खुखरी लहराते दिखे

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बुधवार रात एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए। टॉलस्टॉय मार्ग से संसद मार्ग के बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई। पुलिस का आरोप है कि उपद्रवियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर पथराव और बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं।

23 Jul 2026

जंतर-मंतर पर रात को फिर हिंसा, दिल्ली पुलिस का दावा-प्रदर्शनकारी खुखरी लहराते दिखे

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बुधवार रात एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए। टॉलस्टॉय मार्ग से संसद मार्ग के बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई। पुलिस का आरोप है कि उपद्रवियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर पथराव और बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। इस हिंसा में दो एसीपी, दो इंस्पेक्टर समेत करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारी सड़क पर खुखरी लहराते दिखे।

पुलिस के अनुसार, हिंसा रात करीब 8:30 बजे शुरू हुई। उस समय टॉलस्टॉय मार्ग पर पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों का एक समूह वहां पहुंचा और अचानक सुरक्षाकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस का दावा है कि कुछ उपद्रवियों के हाथों में तलवार, खुखरी, डंडे और पत्थर भी थे। इनका इस्तेमाल सुरक्षाबलों पर हमला करने के लिए किया गया।

स्थिति बिगड़ते ही पुलिस और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। जवाबी कार्रवाई के बाद उपद्रवी मौके से भाग निकले। हालांकि पूरे इलाके में काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण रही।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हमले में कनॉट प्लेस के एसीपी भी घायल हुए। उनके सिर पर चोट लगने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। अन्य घायल पुलिसकर्मियों और आरएएफ जवानों को भी प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि हिंसा के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी खुलेआम तलवार और खुखरी लहराते दिखाई दिए। पुलिस को यह भी आशंका है कि भीड़ में कुछ बाहरी असामाजिक तत्व शामिल हो गए थे, जिनकी वजह से हालात ज्यादा तनावपूर्ण हुए। इसी पहलू को भी जांच में शामिल किया गया है। हिंसा के बाद टॉलस्टॉय मार्ग, संसद मार्ग और जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षाबलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गईं। पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जंतर-मंतर पर रात को फिर हिंसा, दिल्ली पुलिस का दावा-प्रदर्शन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बुधवार रात एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए। टॉलस्टॉय मार्ग से संसद मार्ग के बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई। प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News