Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic

विराट कोहली ने एक और उपलब्धि अपने नाम की, 300 वनडे मैच खेलने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बने

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम रविवार को अपना आखिरी ग्रुप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है।

02 Mar 2025

विराट कोहली ने एक और उपलब्धि अपने नाम की, 300 वनडे मैच खेलने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बने

दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में उतरते ही वनडे में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कोहली का यह वनडे करियर का 300वां मुकाबला है। इस तरह वह भारत के लिए 300 वनडे मुकाबले खेलने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम रविवार को अपना आखिरी ग्रुप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है। यह मैच पूर्व कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए काफी खास है। यह मैच कोहली के करियर का 300वां वनडे मुकाबला है। वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने करियर में इतने या इससे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं।

सातवें भारतीय खिलाड़ी बने कोहली-विराट कोहली 300 वनडे मुकाबले खेलने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले भारत के छह खिलाड़ियों ने 300 या इससे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। इनमें शीर्ष पर पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 463 वनडे मैच खेले हैं। दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 347 वनडे मैच खेले हैं। राहुल द्रविड़ ने 340, मोहम्मद अजहरुद्दीन 334, सौरव गांगुली 308 और युवराज सिंह ने 301 वनडे मैच खेले हैं। अब इस खास सूची में कोहली का नाम भी जुड़ गया है।

बीसीसीआई ने दी बधाई-कोहली को 300वां वनडे मैच खेलने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बधाई दी है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा कि विराट कोहली को उनके 300वें वनडे मैच के लिए बधाई।

2008 में श्रीलंका के खिलाफ किया था पदार्पण-विराट कोहली ने वर्ष 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में पदार्पण किया था। तब से इस प्रारूप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इस मैच से पहले कोहली ने 299 वनडे मुकाबले में 58.20 की औसत से 14 हजार 85 रन बनाए हैं। वनडे में कोहली के नाम 51 शतक और 73 अर्धशतक दर्ज हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विराट कोहली ने एक और उपलब्धि अपने नाम की, 300 वनडे मैच खेलने
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम रविवार को अपना आखिरी ग्रुप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News