Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख

पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं उन सभी लोगों के परिवारों के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूं, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई है। इस क्रूर कृत्य के लिए न्याय जरूर मिलना चाहिए।

23 Apr 2025

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली एवं पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने ल‍िखा- पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए जघन्य हमले से बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं उन सभी लोगों के परिवारों के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूं, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई है। इस क्रूर कृत्य के लिए न्याय जरूर मिलना चाहिए।

सचिन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए हमले से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। प्रभावित परिवार अकल्पनीय पीड़ा से गुजर रहे होंगे। भारत और दुनिया इस अंधकारमय घड़ी में उनके साथ खड़ी है। हम जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं और न्याय के लिए प्रार्थना करते हैं।

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक्स पर लिखा, पहलगाम में कायरतापूर्ण हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। आइए हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों और पीड़ित परिवारों के लिए शक्ति और न्याय की प्रार्थना करें।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया द
पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं उन सभी लोगों के परिवारों के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूं, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News