Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

तलाक की खबरों पर विवेक दहिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी खबरें बेबुनियाद

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ऐसी खबरें बेबुनियाद हैं और उनके रिश्ते को लेकर जो भी कहा जा रहा है, वह सच्चाई से कोसों दूर है। विवेक ने कहा कि वे और दिव्यांका एक-दूसरे के साथ हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

15 Apr 2025

तलाक की खबरों पर विवेक दहिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी खबरें बेबुनियाद

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने प्रोफेशनल करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया शादी के नौ साल बाद अलग होने जा रहे हैं। इस खबर ने उनके फैंस को हैरानी में डाल दिया। अब इन अफवाहों पर पहली बार विवेक दहिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ऐसी खबरें बेबुनियाद हैं और उनके रिश्ते को लेकर जो भी कहा जा रहा है, वह सच्चाई से कोसों दूर है। विवेक ने कहा कि वे और दिव्यांका एक-दूसरे के साथ हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

विवेक हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में पहुंचे। अभिनेता विवेक दहिया ने पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी संग तलाक की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "हम इन खबरों का मज़ा ले रहे हैं। दिव्यांका और मैं इन अफवाहों पर खूब हंसे। हम आइसक्रीम खा रहे थे और सोचा अगर ये खबरें और लंबी चलेंगी तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे। मैं खुद वीडियो बनाता हूं और जानता हूं कि क्लिकबेट कैसे काम करता है, लेकिन हमें इस तरह की झूठी खबरों को हवा नहीं देनी चाहिए।" उन्होंने साफ किया कि उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक है और वे एक-दूसरे के साथ पूरी तरह खुश हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। 8 जुलाई, 2016 को दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। इनकी पहली मुलाकात टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी, जहां साथ काम करते-करते दोनों की दोस्ती गहराई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। शादी के बाद भी दोनों ने एक साथ कई मंचों पर शानदार केमिस्ट्री दिखाई। साल 2017 में इस कपल ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 8' में हिस्सा लिया और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर विजेता बने, जिससे फैंस के दिलों में इनकी जोड़ी और भी खास बन गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तलाक की खबरों पर विवेक दहिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी खबरें
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ऐसी खबरें बेबुनियाद हैं और उनके रिश्ते को लेकर जो भी कहा जा रहा है, वह सच्चाई से कोसों दूर है। विवेक ने कहा कि वे और दिव्यांका ए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News