Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार में 17 अगस्त से शुरू होगी वोटर अधिकार यात्रा, कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को दिशा देने वाली यात्रा होगी। जब-जब राहुल गांधी यात्रा पर निकले हैं, तब-तब देश के लोकतंत्र ने करवट ली है।

16 Aug 2025

बिहार में 17 अगस्त से शुरू होगी वोटर अधिकार यात्रा, कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई

नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन 17 अगस्त से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू करने जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इसे लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को दिशा देने वाली यात्रा होगी। जब-जब राहुल गांधी यात्रा पर निकले हैं, तब-तब देश के लोकतंत्र ने करवट ली है।

खेड़ा ने कहा कि बिहार में जो यात्रा शुरू हो रही है, उसका उद्देश्य लोगों को सजग करना है, क्योंकि साजिश करने वाले अब भी वोट चुराने की कोशिश कर रहे हैं। यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू होकर 01 सितंबर को पटना में एक विशाल रैली के साथ समाप्त होगी। 16 दिनों की इस पदयात्रा में लगभग 1,300 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यात्रा के अंतिम दिन पटना में इंडी गठबंधन के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि आयोग अगर 'डबल इंजन' सरकार का हिस्सा बन जाएगा, तो यह स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह यात्रा ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ के अधिकार की लड़ाई है और इसमें हर बिहारवासी की भागीदारी जरूरी है। कांग्रेस ने इस पहल को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए मील का पत्थर बताया है। खेड़ा ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि जनता के अस्तित्व और अधिकारों की लड़ाई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार में 17 अगस्त से शुरू होगी वोटर अधिकार यात्रा, कांग्रेस
उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को दिशा देने वाली यात्रा होगी। जब-जब राहुल गांधी यात्रा पर निकले हैं, तब-तब देश के लोकतंत्र ने करवट ली है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News