Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

सिलीगुड़ी में ईवीएम खराबी से मतदान प्रभावित

सिलीगुड़ी विधानसभा के अंतर्गत मार्गरेट स्कूल के बूथ नंबर 31 पर सुबह आठ बजे तक भी मतदान शुरू नहीं हो सका था। सूचना मिलते ही भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष मौके पर पहुंचे, वोटरों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत एसडीओ से फोन पर संपर्क कर जल्द समाधान की मांग की।

23 Apr 2026

सिलीगुड़ी में ईवीएम खराबी से मतदान प्रभावित

सिलीगुड़ी। त्योहार जैसे माहौल में मतदान करने निकले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह से ही शहर के कई बूथों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खराबी की खबर सामने आई है, जिसके कारण मतदाताओं को लंबी लाइन में खड़े रहने के बावजूद वोट नहीं डाल पाने से नाराजगी देखने को मिली।

सिलीगुड़ी विधानसभा के अंतर्गत मार्गरेट स्कूल के बूथ नंबर 31 पर सुबह आठ बजे तक भी मतदान शुरू नहीं हो सका था। सूचना मिलते ही भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष मौके पर पहुंचे, वोटरों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत एसडीओ से फोन पर संपर्क कर जल्द समाधान की मांग की।

वहीं, सिलीगुड़ी के रामकृष्ण पाठशाला (बूथ 26/235) में मॉक पोल के दौरान ही ईवीएम मशीन खराब हो गई, जिससे मतदान प्रक्रिया शुरू होने में काफी देर हुई। बताया जा रहा है कि नई ईवीएम मशीन लाई गई, जिसके बाद ही मतदान शुरू हो पाएगा।

इसके अलावा, जगदीश हाई स्कूल के एक बूथ पर भी ईवीएम खराब होने की सूचना मिली थी। तेज गर्मी में लंबी कतारों में खड़े रहने के कारण खासकर बुजुर्ग मतदाताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से मशीनों को जल्द ठीक करने या बदलने का काम कर दिया गया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिलीगुड़ी में ईवीएम खराबी से मतदान प्रभावित
सिलीगुड़ी विधानसभा के अंतर्गत मार्गरेट स्कूल के बूथ नंबर 31 पर सुबह आठ बजे तक भी मतदान शुरू नहीं हो सका था। सूचना मिलते ही भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष मौके पर पहुं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News