Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह 7:00 बजे से कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान शुरू हो गया

20 Nov 2024

गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान  जारी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह 7:00 बजे से कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान शुरू हो गया। हालांकि शुरुआती दौर में मतदान काफी धीमा है।।उम्मीद है गले एक-दो घंटे में मतदान की रफ्तार कुछ बढ़ेगी। सभी पार्टी बूथ प्रभारी अन्य कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। सदर विधानसभा पर मतदाताओं की संख्या चार लाख 61हजार है।

यहां कुछ 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के संजीव शर्मा, सपा-कांग्रेस गठबंधन के सिंह राज जाटव, बहुजन समाज पार्टी के पीएन गर्ग, एआईएमआईएम के रवि गौतम और अंबेडकर समाज पार्टी के सतपाल चौधरी प्रमुख हैं।।

2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अतुल गर्ग यहां से जीते थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन पर दांव लगाया। उनके जीतने से यह सीट खाली हुई थी। मतदान केंद्रों के आसपास कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। कुल 119 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में महिला बूथ बनाया गया है।

चौधरी छबिल दास पब्लिक स्कूल पटेलनगर में दिव्यांगों के लिए बूथ, गोल्डन पब्लिक स्कूल सेक्टर 11 प्रताप विहार में युवाओं के लिए बूथ बनाया गया है। इसके अलावा इंद्रापुरम पब्लिक स्कूल डूंडाहैडा में मॉडल बूथ बनाया गया है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह 7:00 बजे से कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान शुरू हो गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News